अगर झारखंड जैसे खनिज भंडार होते तो सोना पैदा करते : ममता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगर झारखंड जैसे खनिज भंडार होते तो सोना पैदा करते : ममता

NULL

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि खनिज संपन्न राज्य होने के बावजूद भाजपा शासित झारखंड में विकास नहीं हो सका है। ममता ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस के पास झारखंड जैसे खनिज भंडार होते तो वह बंगाल में सोना पैदा कर देती। झारखंड से सटे पुरुलिया के कोटशिला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, झारखंड में खनिजों का विपुल भंडार है लेकिन भाजपा शासित इस राज्य में विकास नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में अल्पसंख्यकों को प्रताडत़र किया जा रहा है और गुजरात में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में लोगों को नहीं बांटा। ममता ने कहा, बड़ संख्या में बिहार और झारखंड के लोग हैं जो पश्चिम बंगाल को अपना घर मानते हैं। इसी तरह बंगाल के लोग हैं जो कामकाज के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।