गौरवगाथा लिखने को तैयार हॉकी टीम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गौरवगाथा लिखने को तैयार हॉकी टीम

देश में हॉकी के चाहने वालों की कमी नहीं है। हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम भी अपनी

भुवनेश्वर : भारत में हॉकी विश्व कप का खुमार धीरे-धीरे चढ़ रहा है। क्रिकेट के दीवाने इस देश में हॉकी के चाहने वालों की कमी नहीं है। हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम भी अपनी कमर कस चुकी है और अब उसे इंतजार इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत का है। इस बीच भारतीय कैंप के माहौल की बात करें, तो कैंप में माहौल बेहद खुशनुमा है।

भले टीम इंडिया एशियाई खेलों में गोल्ड और सिल्वर से चूक गई थी। लेकिन खिलाड़ी बीती बातों को भूलकर आगे की रणनीति पर फोकस कर रहे हैं। एशियाई खेलों में सेमीफाइनल में हारकर टीम इंडिया के खेमे में निराशा थी, लेकिन टीम के खेमे में अब मुस्कान लौट आई है और खिलाड़ी एकजुट होकर वर्ल्ड अभियान की तैयारी कर रहे हैं।

कलिंग स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है जहां उदघाटन समारोह होगा और मैच खेले जाएंगे। ओडिशा के खेल सचिव विशाल देव ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने आज शाम को यहां पहुंची। वह उदघाटन समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगी। समारोह में शाहरुख खान, सलमान खान और ए.आर. रहमान भी भाग लेने की पुष्टि कर चुके हैं।

अगले तीन हफ्तों तक चलने वाला यह वर्ल्ड कप कई व्यक्तिगत खिलाड़ियों का भी करियर तय करेगा। लेकिन खिलाड़ी इन बातों को लेकर चिंतित नहीं हैं और वह इस पल का आनंद ले रहे हैं।

इस बार हम तैयार हैं : मनप्रीत
एशियन गेम्स में अपने प्रदर्शन के बाद हम सब निराश थे। हम उस खिताब को जीतना चाहते थे। यह हो न सका, लेकिन अब यह इतिहास है। हम इसे बदल नहीं सकते। हमें आगे बढ़ना होगा। हमने एशियंस चैंपियंस ट्रोफी से वापसी की, यहां से हमने अपना खोया हुआ विश्वास फिर से जगाया और अब हम वर्ल्ड कप के तैयार हैं।

टीम की जो भी घोषणा हो किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं है। यह हमारी आपसी समझ की बदौलत है। हम सभी ने कई टूर्नमेंट एकसाथ मिलकर खेले हैं। हमने ट्रेनिंग मिलकर की है, साथ रहे हैं, बाहर भी एक साथ घूमने जाते हैं। तो हमारी आपस में अंडरस्टैंडिंग बहुत अच्छी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।