Hockey Asia Cup : IND ने PAK को दी 3-1 से मात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Hockey Asia Cup : IND ने PAK को दी 3-1 से मात

NULL

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले जा रहे एशिया कप हॉकी के ग्रुप ए के भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में 3-1 से मात दी। इसके साथ ही भारतीय और पाकिस्तान दोनों टीमों ने सुपर फोर राउंड में प्रवेश किया। भारत ग्रुप ए में तीन मैचों में तीन जीत के साथ टॉप पर रहा वहीं दूसरे नंबर पर एक जीत, एक हार और ड्रा के साथ दोनों टीमें 4-4 अंक की बराबरी पर थीं लेकिन पाकिस्तान गोल अंतर के कारण दूसरे दौर में पहुंचने में सफल हुआ।

4 अंक के साथ पाकिस्तानी टीम भी दूसरे दौर में खेलेगी। एशिया कप के इतिहास में भारत को पाकिस्तान पर महज दूसरी जीत मिली है। इससे पहले भारत ने 2003 के एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 4-2 से हराया था। एशिया कप में पाकिस्तान ने 7 में से 5 बार भारत को हराया है। इंटरनेशनल हॉकी में भारत की पाकिस्तान पर यह लगातार छठी जीत रही। पहले क्वार्टर में तेज हॉकी देखने को मिली। हालांकि दोनों ही टीमें गोल का खाता नहीं खोल पाई। इस दौरान भारत ने जरूर प्रभावी खेल दिखाया।

हालांकि अंतिम पलों में पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाया। भारत को दूसरे क्वार्टर के शुरुआत में ही बढ़त मिल गई। 17वें मिनट में चिंगलेनसाना सिंह ने पहला गोल दागा। इस क्वार्टर में पाकिस्तान ने भी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन उसका पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया। गोलकीपर सूरज करकेरा ने कई अच्छे बचाव किए। हाफ टाइम तक भारत की 1-0 से बढ़त बरकरार रही। तीसरे क्वार्टर में पांच मिनट के लिए पाकिस्तानी टीम 9 खिलाड़ियों के साथ ही ।

उसके दो प्लेयर्स रिजवान सीनियर और अबु महमूद को यलो कार्ड । इस दौरान पाकिस्तान ने बराबरी का मौका गंवाया। जबकि भारत भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने से चूका। इस क्वार्टर ने पाकिस्तान के पेनल्टी कॉर्नर को भारत बेकार करने में कामयाब रहा। आखिरकार 43वें मिनट में रमनदीप सिंह ने भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इसी के बाद 45वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 3-0 से बढ़त दिला दी। अली शाह ने 48वें मिनट में वह गोल दागा।

इस क्वार्टर में पाकिस्तान ने बेहद आक्रामक शुरुआत की, हालांकि उसका पेनल्टी कॉर्नर जाया गया। खेल के अंतिम क्षणों में भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाया। भारत की 3-1 से बढ़त निर्णायक साबित हुई। भारत को इस मुकाबले में पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से वह एक को ही कनवर्ट कर पाया। इसके बाद अंत तक दोनों टीमें और कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच टीम इंडिया के नाम हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।