Tokyo Olympics : भारत के लिए ऐतिहासिक पल, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Tokyo Olympics : भारत के लिए ऐतिहासिक पल, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक

मीराबाई चानू ने शनिवार को भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला पदक दिलाया है। मीराबाई ने 49 किग्रा

कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार से टोक्यो ओलंपिक खेलों की आज हो गई है। वहीं दूसरे दिन ही भारत को पहली कामयाबी मिली है। मीराबाई चानू ने शनिवार को भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला पदक दिलाया है। मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन की जीहोई होउ ने जीता है।
1627109324 1
भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला हैं मीराबाई 
मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। इससे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था। मीराबाई ने 202 के कुल वजन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। स्नैच में मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 89 और क्लीन तथा जर्क में दूसरे प्रयास में 115 किलो वजन उठाया।
1627109603 2
मीराबाई चानू ने तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता भी खोला
मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया और 49 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीतकर तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता भी खोला। चीन की होऊ झिऊई ने कुल 210 किग्रा (स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 116 किग्रा) से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।
रजत जीतने पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने चानू को दी बधाई

चानू के पदक जीतते ही राष्ट्रपति ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, “भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरूआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।”

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “इससे सुखद शुरूआत के लिए आशा नहीं की जा सकती थी। भारत उत्साहित है। मीराबाई का शानदार प्रदर्शन। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।