हिमा को विश्व चैंपियनशिप के लिए टीम में जगह

विश्व जूनियर चैंपियन हिमा दास को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चार गुणा 400 मीटर रिले धाविका के

नई दिल्ली : विश्व जूनियर चैंपियन हिमा दास को सोमवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चार गुणा 400 मीटर रिले धाविका के रूप में भारत की 25 सदस्यीय टीम में जगह मिली। विश्व चैंपियनशिप का आयोजन दोहा में 27 सितंबर से किया जाएगा। 
हिमा अपनी पसंदीदा 400 मीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई लेकिन उन्हें महिला चार गुणा 400 मीटर रिले और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले के लिए शामिल किया गया है। 
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की चयन समिति ने कोहनी के आपरेशन के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के नाम पर चर्चा की लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।