Harbhajan Singh ने चुने मौजूदा समय के पांच बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी, Virat-Ashwin का नहीं लिया नाम

दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए मौजूदा समय के टॉप पांच बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर्स के

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मौजूदा समय के पांच बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर्स को चुना है।  जिसमें उन्होंने भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली रविचंद्रन अश्विन का नाम नहीं लिया। हालाँकि इन पांच खिलाड़ियों में उन्होंने दो भारतीयों को जरूर रखा है। इन पांच खिलाड़ियों में हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया के दो, भारत के दो और इंग्लैंड के एक खिलाड़ी को चुना है। 
1688551905 harbhajan slammed for falling for paks propaganda1200 6315e671cc9ac
दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए मौजूदा समय के टॉप पांच बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर्स के बारे में पूछा था। यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर कौन हैं? न केवल कौशल के मामले में, बल्कि गेम-चेंजर, मैच विनर, ‘बड़े अवसर’ पर अच्छा प्रदर्शन करने की अधिक संभावना रखते हैं। मैं 2 नाम पेश करूंगा: बेन स्टोक्स। पैट कमिंस. (निश्चित रूप से यहां कोई विवाद नहीं है!)। अन्य 3 चुनें.

इसका रिप्लाई देते हुए हरभजन सिंह ने अपने फेवरेट टॉप पांच खिलाड़ियों के नाम बताएं। हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ नाथन लियोन और इस समय के सबसे बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ, भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत, स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पांच बेस्ट टेस्ट खिलाड़ियों में चुना है। हालंकि यहां आपको बता दें कि हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में इन खिलाड़ियों के नाम की स्पेलिंग गलत लिख दी थी जिसके कारण फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। 
1688551929 ashwin and jadeja (3)
हैरान करने वाली बात यह कि हरभजन सिंह ने भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन को इन पांच खिलाड़ियों में शामिल किया है। जबकि अश्विन पिचले कुछ सालों से लगातार भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे है और इस समय वो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर -1 गेंदबाज़ भी है। वहीँ हरभजन ने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रुट का भी नाम लिया जो पीछे 2 सालो में बेहतरीन फॉर्म में है और 2021-2023 टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे। वहीँ इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी नहीं है जो लम्बे समय तक भारत के लिए एक मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। खैर ये तो थे हरभजन सिंह के टॉप पांच टेस्ट क्रिकेटर, आपके अनुसार इस समय दुनिया के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर कौन हैं हमें कमेंट बॉक्स में बताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।