राष्ट्रमंडल टीम से बाहर होंगे घोष, निलंबन भी तय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रमंडल टीम से बाहर होंगे घोष, निलंबन भी तय

NULL

नई दिल्ली : भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने कहा कि बलात्कार के आरोप झेल रहे पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन सौम्यजीत घोष राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम से बाहर होंगे और उन्हें निलंबित भी किया जा सकता है। अठारह बरस की एक महिला ने उत्तरी 24 परगना जिले के बारासात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चौबीस साल के अर्जुन पुरस्कार प्राप्त घोष पर बलात्कार, आपराधिक षडयंत्र, महिला की मर्जी के बिना गर्भपात कराने और धोखेबाजी के आरोप लगाये हैं। जर्मनी में अभ्यास में जुटे घोष को राष्ट्रीय टीम से बाहर किया जायेगा। महासंघ के सचिव एम पी सिंह ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि घोष के खिलाफ गंभीर आरोप है। मैने कल कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई है। हमारे पास आगे जांच पूरी होने तक उसे निलंबित करने के अलावा कोई चारा नहीं है। साहिल शेट्टी रिजर्व में है और वह उसका विकल्प होंगे। टीम के अन्य सदस्यों में जी सथियान, अचिंत शरत कमल, एंथोनी अमलराज और हरमीत देसाई हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि टीटीएफआई अगर घोष को बाहर करता है तो सीजीएफ किसी विकल्प को मंजूरी नहीं देगा।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।