आर्मी चीफ ने महेंद्र सिंह धोनी को आर्मी के साथ ट्रेनिंग की दी इजाजत

भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इजाजत दे

भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इजाजत दे दी गई है। धोनी ने भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग करने की गुजारिश की थी। जिसे मानते हुए बीते रविवार को सेना प्रमुख बिपिन सिंह रावत ने उन्हें इजाजत दे दी है।
1563783935 dhoni
टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में महेंद्र सिंह धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। धोनी ने अपनी रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग के लिए रावत से अनुमति ली थी जो उन्होंने मान ली है। आर्मी में सेवा देने की बात खुद धोनी ने क्रिकेट से दो महीने का रेस्ट लेकर कही थी। यही वजह है कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए वह टीम का हिस्सा नहीं बनाया है। 
1563784055 ms dhoni
सेना के सूत्रों की मानें तो जम्मू कश्मीर में ही धोनी की ट्रेनिंग का ज्यादा हिस्सा होगा। बता दें कि धोनी केे किसी भी ऐक्टिव ऑपरेशन का हिस्सा आर्मी नहीं बनाएगी। बीसीसीआई को धोनी ने पहले ही बताया था कि वह वेस्टइंडीज दौरे के दौरान भारतीय टीम के साथ नहीं रह पाएंगे। 
1563784228 dhoni1
उस समय यह खबरें आ रहीं थीं कि सेना के साक धोनी रेजिमेंट में लगभग 2 महीने तक रहेंगे। वेस्टइंडीज दौरे पर विकेटकीपर के तौर पर धोनी की जगह भारतीय टीम में पंत को लिया गया है। 

धोनी सेेना का हिस्सा हैं

प्रादेशिक आर्मी जिसे टेरिटोरियल आर्मी के नाम से भी जाना जाता है उसका महेंद्र सिहं धोनी हिस्सा हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल यानी पैराशूट रेजिमेंट की इस उपाधि से 2011 में धोनी को नवाजा गया था। हालांकि पैरा ट्रेनिंग भी धोनी ने बाद में ली थी। 9 स्पेशल फोर्स, दो टेरिटोरियल आर्मी और एक राष्ट्रीय राइफल्स की बटालियन पैरा आर्मी के अंदर आती है। 
1563784088 ms dhoni
सबको ही धोनी का आर्मी के प्रति प्यार और सम्मान सबको पता है। धोनी का लगाव आर्मी बैग के लिए बहुत है। धोनी ने आर्मी का खास लोगो बलिदान बैज भी विश्व कप में पहना था और उस पर विवाद भी हो गया था। 
1563783992 mahi badge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।