क्रिकेट जगत में भी दिखी क्रिसमस की धूम, तेंदुलकर से लेकर आकाश चोपड़ा तक ने फैंस को दी बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्रिकेट जगत में भी दिखी क्रिसमस की धूम, तेंदुलकर से लेकर आकाश चोपड़ा तक ने फैंस को दी बधाई

25 दिसंबर 2021 को दुनियाभर में क्रिसमस डे का पर्व काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है।

25 दिसंबर 2021 को दुनियाभर में क्रिसमस डे का पर्व काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के चलते क्रिसमस के त्यौहार पर कुछ सावधानियां भी बरती जा रही हैं। वैसे  इस खास फेस्टिवल को लोग अपने अपने तरीके से एन्जॉय कर कर रहे हैं साथ ही एक दूसरे को गुड विश कर रहे हैं। इस बीच क्रिकेट खिलाड़ी भी क्रिसमस डे सेलिब्रेट कर रहे हैं और अपने चाहने वालो को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
1640430646 18
ऐसे में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा तक ने फैंस को क्रिसमस विश किया है। यही नहीं उनके सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।
1640430973 untitled 3
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने क्रिसमस के खास मौके पर अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें  पोस्ट की हैं। जिसमें वह एक फोटो में सांता क्लॉज के पास खड़े हैं जबकि दूसरे में खुद सांता क्लॉज बने हुए है। इस दौरान उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘अलग-अलग साल, वही अहसास! सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।

वहीं टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ट्विटर पर लिखा, सभी को आराम और खुशी, स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं। दुनिया भर में जश्न मनाने वाले सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने Merry Christmas लिख कर सभी को विश किया। 

वहीं पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, क्रिसमस की सभी को शुभकामनाएं। 

वीवीएस लक्ष्मण ने क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा, ‘खुशी का उपहार, शांति का उपहार, समृद्धि का उपहार। मुझे उम्मीद है कि आप इस क्रिसमस के दिन इन सभी उपहारों को खोल सकते हैं। आप सभी के लिए एक सुखद और उज्ज्वल क्रिसमस की शुभकामनाएं।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।