फर्स्ट क्लास से लेकर टेस्ट डेब्यू तक, कहीं पर भी शतक के बिना नहीं रहे हैं Yashasvi Jaiswal - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फर्स्ट क्लास से लेकर टेस्ट डेब्यू तक, कहीं पर भी शतक के बिना नहीं रहे हैं Yashasvi Jaiswal

भारतीय टीम के लिए अपना पहला ही टेस्ट मुकाबला खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड्स की लंबी लिस्ट

भारतीय टीम के लिए अपना पहला ही टेस्ट मुकाबला खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड्स की लंबी लिस्ट बना दी। उन्होंने कई मामलों में अपना नाम शीर्ष स्थान पर दर्ज करवा लिया हैं। वहीं पहले मुकाबले में वो अभी 350 गेंदों पर 143 रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि डेब्यू टेस्ट में शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाने के अलावा भी उनके नाम डोमेस्टिक में कई रिकॉर्ड हैं।तो आइए आपको बताते हैं उनके और भी कई अनजाने रिकॉर्ड्स और सफर के बारे में।
1689319314 1
दरअसल यशस्वी जायसवाल क्रिकेट की दुनिया से अलग उनका परिवार कितनी गरीबी में रहकर उनका पालन पोषण किया है, वो पूरी दुनिया जानती हैं। हम सबने सोशल मीडिया पर कई वायरल तस्वीर देखा है जिसमें वो पानी पूरी की दुकान पर अपने पिता के साथ हाथ बटा रहे हैं। हमने यह तो सुना है कि लोग अर्श से फर्श पर आ जाते है मगर यशस्वी के साथ उल्टा हुआ है, वो फर्श से अर्श पर आ गए हैं। हालांकि इसके पीछे का उनका सफर काफी मेहनत, धैर्य और निरंतर भरा रहा। उन्होंने आज भले ही टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी हैं, मगर इससे पहले भी उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
1689319322 2
यशस्वी ने अपने फर्स्ट क्लास में भी डबल सेंचुरी लगाया हैं। उसके बाद लिस्ट-ए में भी उनके नाम दोहरा शतक हैं। वहीं अंडर-19 विश्व कप में भी उन्होंने शतक ठोका था। फिर रणजी ट्रॉफी में भी शतक लगाकर उन्होंने कीर्तिमान हासिल किया था। इसके बाद ईरानी कप में उन्होंने शतक लगा रखा हैं। दिलीप ट्रॉफी में भी उनके नाम शतक हैं। फिर विजय हजारे, इंडिया-ए, आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी उन्होंने शतक जड़ा हैं और उसी का परिणाम है कि वो इस वक्त भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं। इसी साल के बीते आईपीएल में जिस तरह का उन्होंने खेल दिखाया है वो शायद ही कोई भूल पाएगा। यशस्वी ने बीते आईपीएल में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 625 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने एक शतक भी लगाया था। फॉर्म में निरंतरता और बल्लेबाजी में क्लास की वजह से उन्हें टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला, जिसके उन्होंने पूरा फायदा उठाया।
1689319330 3
वहीं अब वो अपने इस स्पेशल इनिंग को और भी स्पेशल करने के लिए आज मुकाबले के तीसरा दिन बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। अपने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन भारत के शिखर धवन का है, जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 188 रन की पारी खेली थी वहीं दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही कोलकाता में 177 रन बनाए थे। इसके बाद यशस्वी ने अपनी जगह बना ली है तीसरे स्थान पर। हो सकता है कि आज वो दूसरे या पहले स्थान पर भी पहुंच जाएं। हालांकि हम बतौर क्रिकेट फैंन यह जरूर चाहेंगे कि वो भारत के पहले खिलाड़ी बने, जो कि अपने डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाए। अगर उन्होंने ऐसा कर दिया तो इतिहास बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।