फीफा विश्व कप : क्रोएशिया को हराकर फ्रांस ने जीता खिताब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फीफा विश्व कप : क्रोएशिया को हराकर फ्रांस ने जीता खिताब

फायदा उठाकर अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। इसके बाद गोल नहीं हो सका और फ्रांस की

फ्रांस ने रविवार को यहां के लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में क्रोएशिया को 4-2 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। फ्रांस दूसरी बार विश्व कप जीतने में सफल रहा है। इससे पहले उसने 1998 में अपने घर में पहला विश्व कप जीता था। वहीं अपने पहले विश्व कप के फाइनल में क्रोएशिया को हार मिली।

मैच का पहला गोल आत्मघाती गोल रहा। क्रोएशिया के मारियो मांजुकिक अपने ही गोलपोस्ट में गेंद मार बैठे। इस गोल से फ्रांस ने 1-0 की बढ़त ले ली। यह गोल 18वें मिनट में हुआ। इवान पेरीसिच ने 28वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था। हालांकि 38वें मिनट में फ्रांस को पेनाल्टी मिली जिसे उसके स्टार खिलाड़ी एंटोनी ग्रीजमैन ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

पहला हाफ फ्रांस के पक्ष में 2-1 से समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में पॉल पोग्बा ने 59वें मिनट में बॉक्स के बाहर से गेंद को नेट में डाल फ्रांस को 3-1 की बढ़त दिला दी। छह मिनट बाद कीलियन एमबाप्पे ने फ्रांस को 4-1 से आगे कर दिया। क्रोएशिया के मांजुकिक ने फ्रांस के गोलकीपर ह्यूगो लोरिस की गलती का फायदा उठाकर अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। इसके बाद गोल नहीं हो सका और फ्रांस की टीम दूसरी बार विश्व विजेता बनने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।