फीफा वर्ल्ड कप 2022: सेमीफाइनल में फ्रांस से मिली हार के बाद बौखलाए मोरक्को के फैंस, बेल्जियम-फ्रांस में की हिंसा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फीफा वर्ल्ड कप 2022: सेमीफाइनल में फ्रांस से मिली हार के बाद बौखलाए मोरक्को के फैंस, बेल्जियम-फ्रांस में की हिंसा

फ्रांस की तरफ से दो गोल दागे गए वहीँ मोरक्को की टीम एक भी गोल कर पाने में

फीफा वर्ल्ड कप 2022 लगभग अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को हरा दिया। फ्रांस की तरफ से दो गोल दागे गए वहीँ मोरक्को की टीम एक भी गोल कर पाने में नाकमयाब रही। मोरक्को को सेमीफाइनल मैच में हराकर फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। वहीँ मोरक्को की हार से उसके प्रशंसक काफी नाराज दिखाई दिए। जिसके बाद गुस्साए प्रशंसकों ने फ्रांस की राजधानी पेरिस के साथ साथ बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में भी काफी उत्पात मचाया। 

फ्रांस-बेल्जियम में भड़के दंगे 
आपको बता दें कि मोरक्को की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। मोरक्को ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए कई दिग्गज टीमों को मात दी थी। इस बार मोरक्को के  प्रशंसकों को उम्मीद थी कि उनकी टीम फ्रांस को हराकर फाइनल में प्रवेश करेगी हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। मोरक्को की हार के बाद उनके फैंस ने ब्रसेल्स के साउथ स्टेथन के पास पुलिस पर पटाखे और अन्य सामान फेंके। इसके साथ साथ गुस्साए समर्थकों ने कचरे के थैलों और बक्सों को आग के हवाले कर कई जगह आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया। दंगा भड़काने की कोशिश में लगे लोगों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। इस हिंसा में उत्पात मचाते हुए कुछ मोरक्को के फैंस को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। 

पेरिस में भिड़े फ्रांस और मोरक्को के समर्थक 
वहीं ऐसा ही घटनाक्रम फ्रांस की राजधानी पेरिस में भी देखने को मिला, जहां फ्रांस की जीत के बाद फ्रांस और मोरक्को के फैन्स सड़कों पर उतर गए। जिसके बाद दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फ्रांस में बड़ी संख्या में मोरक्को के प्रवासी रहते हैं। फ्रांस  मोरक्को के लोगों को संरक्षण देता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।