Girl in a jacket

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले फैंस को मिली गुड न्यूज

टीम इंडिया 16 फरवरी से वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ तीन मैचों टी20 सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में

टीम इंडिया 16 फरवरी से वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ तीन मैचों टी20 सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलेगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले फैंस को बड़ी खुशख़बरी मिली है। दरअसल बंगाल सरकार ने दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की इजाजत दे दी है। हालांकि कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा नहीं होगा क्योंकि सरकार ने इस सीरीज के लिए सिर्फ 75 फीसद दर्शकों को ही स्टेडियम में एंट्री करने की अनुमति दी है।
1643707836 untitled 9 copy
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से सोमवार को खेलों को लेकर जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सभी इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स में 75 फीसद दर्शकों की अनुमति होगी। ये तादाद स्टेडियम की क्षमता के मुताबिक होगी।’ इस हिसाब से ईडन गार्डन्स में मैच देखने के लिए 75 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। ईडन गार्डन्स पर पिछले साल नवंबर में भी 70 फीसद दर्शकों को एंट्री मिली थी, तब यहां भारत न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया था। 
1643707885 1
आपको बता दे भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले सभी मैच अलग अलग स्टेडीयम में खेले जाने थे लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण, BCCI ने अहमदाबाद और कोलकाता को ही सीरीज के लिए चुना। अहमदाबाद में वनडे सीरीज के तीनों मैच और कोलकाता में टी20 सीरीज के तीनों मैच खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।