Famous फुटबॉलर पेले की स्वास्थ्य हालत गंभीर, पिता को देख बेटा हुआ भावुक, दर्द भरी पोस्ट शेयर कर डाली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Famous फुटबॉलर पेले की स्वास्थ्य हालत गंभीर, पिता को देख बेटा हुआ भावुक, दर्द भरी पोस्ट शेयर कर डाली

सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई। पेले पहले भी

ब्राजील के महान फुटबालर पेले की स्वास्थ्य हालत में सुधार होता नहीं दिख रहा है। वह कई लंबे सालों से कैंसर से जूझ रहे है। इनकी मौजूदा स्थिति में सुधार नहीं होने के चलते पेले को साओ पाउलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपकों बता दें कि  पिछले साल क्रिसमस का त्यौहार पेले ने यहीं सेलिब्रेट किया था। स्वास्थ्य की ज्यादा हालत खराब होने के चलते परिजनों का जमावड़ा अस्पताल में आ पहुंचा है। पेले के लिए हर दिन यह नई चुनौती की तरह है क्योंकि इनकी हालात लगातार खराब होती जा रही है। जिससे उनकी किडनी पर और हॉर्ट पर लगातार असर पड़ रहा है। 
महान फुटबालर के बेटे पहुंचे अस्पताल 
1671957085 screenshot 1
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  82 वर्षीय फुटबॉलर को विशेष देखरेख में रख गया है। उनके किडनी और गुर्दे प्रभावित हुए हैं।  पेले के बेटे एडसन चोल्बी नैसिमेंटो शनिवार को अस्पताल पहुंचे, उन्हें एडिन्हो के नाम से जाना जाता है। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो भी अस्पताल में ही हैं। 
कैंसर ने फुटबालर पेले की रफ्तार को रोका
1671957109 screenshot 2
सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई। पेले पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस बार भी वह नियमित जांच के लिए आए थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत नाजुक होने लगी और वह अब तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। पेले को हृदय संबंधी समस्याएं थीं और उनके चिकित्सा कर्मचारियों ने चिंता व्यक्त की कि उनके कीमोथेरेपी उपचार से बेहतर नतीजे नहीं आ रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
पेले ने ब्राजील को तीन बार बनाया था विश्व चैंपियन  
आइए हम आपकों पेले की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों से वाकिफ करवाते है। महान फुटबालर पेले ने अपने वतन ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया है। पेले के मौजूद होते हुए 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप अपने देश को समर्पित किया। वही, 1958 में सूडान के खिलाफ फाइनल में दो गोल अपने खेमे में डाले थे। पेले ने अपने पूरे फुचबाल मेच में कुल 1363 मैच खेल और जिनमें इन्होंने 1281 गोल अपने खाते में डाले थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।