जोकोविच अगले दौर में, फेडरर भी जीते

नोवाक जोकोविच ने कंधे के दर्द के वावजूद बारिश से प्रभावित अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे

न्यूयार्क : गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने कंधे के दर्द के वावजूद बुधवार को बारिश से प्रभावित अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया जबकि रोजर फेडरर ने एक और धीमी शुरूआत करते हुए कदम आगे बढ़ाये। शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी जोकोविच पिछले पांच ग्रैंडस्लैम में से चार अपने नाम कर चुके हैं और कुल 16 खिताब जीतने वाले इस धुरंधर ने अर्जेंटीना के 56 रैंकिंग के जुआन इग्नासियो लोंडेरो पर 6-4, 7-6, 6-1 से जीत हासिल की। 
सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने अपने कंधे की चोट के बारे में कहा कि इससे निश्चित रूप से मेरी सर्विस और बैकहैंड पर असर पड़ रहा था। मेरी सचमुच काफी परीक्षा हुई। दर्द के साथ खेलना आसान नहीं था लेकिन आपको उम्मीद करनी होती है कि आपको कुछ मौके मिले और कुछ शाट भाग्यशाली रहें। अब जोकोविच का सामना हमवतन दुसान लाजोविच और अमेरिका के डेनिस कुडला के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। हालांकि इस चोट से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।