धोनी कभी भी खुद को टीम पर नहीं थोपेंगे : शास्त्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

धोनी कभी भी खुद को टीम पर नहीं थोपेंगे : शास्त्री

शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धोनी वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा कि

नई दिल्ली : भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अगर महेन्द्र सिंह धोनी को लगता है कि वह अगले साल टी20 विश्व कप खेलने की दौड़ में है तो इस पर ‘किसी को सवाल नहीं उठाना’ चाहिए क्योंकि यह पूर्व कप्तान कभी ‘खुद को टीम पर नहीं थोपेगा’। शास्त्री से जब धोनी के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह (धोनी) महान खिलाड़ी है। 
उन्हें जानने के कारण मुझे पता है कि वह खुद को कभी भारतीय टीम पर नहीं थोपेंगे। वह ब्रेक लेना चाहते हैं लेकिन वह आईपीएल खेलने जा रहे हैं। इंग्लैंड में खेले गये क्रिकेट विश्व कप के बाद से धोनी ब्रेक पर हैं। शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धोनी वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा कि अगर आईपीएल के बाद उन्हें लगता है कि वह भारत के लिए खेल सकते हैं तो किसी को उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। 
धोनी ने लंबे समय तक अपनी भविष्य की योजनाओं पर चुप्पी बनाए रखने के बाद, हाल ही में कहा था, जनवरी तक कुछ भी मत पूछो। पिछले महीने धोनी को झारखंड की अंडर-23 टीम के साथ रांची में अभ्यास करते देखा गया था जिसके बाद उनकी वापसी के कयास लगाये जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।