मुंबई इंडियंस से मिली हार से दुखी हुए एमएस धोनी के समर्थन में में आये फैंस, कहा- जीत या हार,आप हमेशा हमारे... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई इंडियंस से मिली हार से दुखी हुए एमएस धोनी के समर्थन में में आये फैंस, कहा- जीत या हार,आप हमेशा हमारे…

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन इस बार दुबई में खेला जा रहा है। ऐसे में इस टूर्नामेंट

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन इस बार दुबई में खेला जा रहा है। ऐसे में इस टूर्नामेंट में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रर्दशन कुछ खास नहीं रहा। वहीं बीते शुक्रवार को मुंबई के हाथों 10 विकेट की सबसे करारी शिकस्त ने प्लेऑफ के लिए सीएसके का रास्ता और भी ज्यादा कठिन कर दिया है। जी हां आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब चेन्नई सुपर किंग्स को महज 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।
1603540115 39
वहीं चेन्नई की एक के बाद लगातार हार से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर खूब सवाल भी उठने लगे हैं। वैसे आईपीएल के इस सीजन में मिली हार के बाद अब सीएसके की ऐसी बुरी हालत के लिए कप्तान धोनी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हालांकि इनमें बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो सिर्फ और सिर्फ धोनी के समर्थन में खड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि केवल एक सीजन की वजह से इतने बड़े लीजंड पर सवाल उठाना बिल्कुल गलत है। 
1603539994 36
यहां देखे धोनी के समर्थन में किए गए लोगों के ट्वीट… 

एक ट्विटर यूजर ने कैप्टन कूल’ माही की फोटो शेयर करते हुए लिखा- जीत या हार! आप हमेशा हमारे हीरो रहेंगे।

1603539541 screenshot 4

 अन्य यूजर ने लिखा- अच्छे टाइम में आपको फैंस मिलते हैं लेकिन बुरे टाइम में आपको रियल फैंस मिलते हैं। 

1603539554 screenshot 5

वहीं इसके अलावा एक यूजर ने लिखा धोनी की बात IPL डिसाइड नहीं करेगा , धोनी अपना इतिहास बना चुके हैं जो कभी नहीं टूटने वाला है। 

1603539564 screenshot 6

एक अन्य यूजर ने लिखा धोनी ने कई बार हमको तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलने का मौका दिया। 

1603539572 screenshot 7

हम जीतें या हारें, हम अभी भी धोनी के फैन हैं।

1603539582 screenshot 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।