पृथ्वी शॉ की आंख से कचरा साफ करते दिखे धोनी, तस्वीर ने जीता फैंस का दिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पृथ्वी शॉ की आंख से कचरा साफ करते दिखे धोनी, तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ की आंख में कुछ कचरा गिर जाने के बाद

शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा खूबसरत नजारा देखने को मिला जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया, दरअसल मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ की आंख में कुछ कचरा गिर जाने के बाद पृथ्वी शॉ परेशान हो रहे थे।
जिसके बाद पास में ही विकेटकीपर बन खड़े चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसे हटाया। इस सुंदर वाक्या की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं, क्रिकेट फैंस  भी इसे जमकर पसंद कर रहे हैं। 
1601108352 prithvi shaw dhoni cskvdc ipl 2020
बता दें कि पृथ्वी शॉ ने चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। पृथ्वी ओपनिंग पर उतरे थे। उन्होंने शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। पृथ्वी ने 43 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए। पृथ्वी के बाद पंत ने 37 तो श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाकर स्कोर 175 पर ला खड़ा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।