युवराज और सहवाग के होते हुए धोनी क्यों बने 2007 में भारतीय टीम के कप्तान, धोनी ने खुद किया खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

युवराज और सहवाग के होते हुए धोनी क्यों बने 2007 में भारतीय टीम के कप्तान, धोनी ने खुद किया खुलासा

NULL

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का करियर किसी हिंदी फिल्म से कम रोमांचक नहीं है। जब उनके साथ के खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए 2003 विश्व कप खेल रहे थे, तब धोनी खड़गपुर स्टेशन पर टीसी का काम किया करते थे।

Image result for धोनी ने खुलासा किया कि वह 2007 में कप्तान क्यों बने

लेकिन किस्मत ने ऐसी पलटी खाई कि ना केवल उन्हें टीम इंडिया में शामिल होने का मौका मिला, बल्कि साल 2007 में कई सीनियर खिलाड़ियों को होते हुए भी धोनी को टीम इंडिया का नया कप्तान बना दिया गया। धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान रहे हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने आईसीसी के तीनों प्रमुख टूर्नामेंट की ट्रॉफी हासिल की है।

Image result for dhoni won 3 icc event

वैसे धौनी को टीम का कप्तान अचानक ही क्यों बना दिया गया इसके बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया। धौनी ने कहा कि चयनकर्ता हर चीज देख रहे थे। खेल के प्रति मेरी ईमानदारी साथ ही गेम को परखने का मेरा नजरिया उन्हें पसंद आया।

Image result for धोनी ने खुलासा किया कि वह 2007 में कप्तान क्यों बने

उस वक्त टीम में मैं कुछ युवा खिलाड़ियों में से एक था और जब भी मुझसे पूछा जाता था तो मैं खेल को लेकर अपने विचार को बताने से ना तो हिचकता था ना ही डरता था। इसके अलावा धौनी का टीम के खिलाड़ियों के साथ बर्ताव भी उनके कप्तान बनने में बड़ी भूमिका निभाई।

Image result for धोनी

यानी साफ है कि धौनी ना सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार थे बल्कि टीम के हर खिलाड़ी के साथ उनके संबंध भी मधुर थे और इन्हीं सब वजहों से वो भारतीय टीम का कप्तान बने।

Image result for dhoni friendship

धोनी ने कुल 199 वनडे मैचों कप्तानी की, जिसमें टीम इंडिया ने 110 मैच जीते। धोनी की कप्तानी में घरेलू वनडे मैचों में कुल 73 में से 43 मैचों जीत हासिल की। वनडे में बैटिंग स्ट्राइक रेट व औसत की बात की जाए तो एबी डिविलियर्स के बाद धोनी दुनिया के दूसरे सफलतम कप्तान हैं। 199 मैचों की कप्तानी करते हुए धोनी ने कुल 6633 रन, जबकि डिविलियर्स ने 87 मैचों की कप्तानी में 4217 रन बनाए।

Image result for धोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।