एक तरफ जहाँ आईपीएल का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त रोमांच भर रहा है वहीँ दूसरी तरफ हाल ही में साउथ अफ्रीका के धुआंधार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के संन्यास ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। जिस उम्र और जिस फॉर्म में मिस्टर 360 डिग्री अभी है उनका संन्यास लेना किसी सदमे से कम नहीं है पर ये निर्णय डिविलियर्स ने बिना किसी दबाव और अपनी इच्छा से लिया है।

























