अपनी शादी के लिए डांस की तैयारी में जुटे विराट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपनी शादी के लिए डांस की तैयारी में जुटे विराट

NULL

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जिस तरह पिछले दिनों डांस विडियों वायरल हुआ तो क्या इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट दिसंबर में होने वाली अपनी शादी के लिए डांस की तैयारियों में जुटे हैं।

Anushka & Viratविराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने लव अफेयर्स को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दोनों ही लव बर्ड पिछले लंबे समय से कई जगहों पर एक साथ स्पॉट  किए जा चुके हैं।

Anushka & Viratहाल ही में शादी के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज जहीर खान की रिसेप्शन पार्टी में भी दोनों ने एक साथ शिरकत की थी और दोनों के डांस ने पार्टी में चार चांद लगा दिए थे।

Anushka & Viratतो क्या विराट अपनी शादी के लिए डांस की तैयारियों में जुटे हैं। दोनों का पंजाबी गानों पर जमकर डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। थोड़े ही समय में इसे लाखों लोगों ने देखा था।

Anushka & Viratविराट की शादी का क्या है सच
कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दिसंबर में होने वाली शादी को लेकर इस महीने सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स सामने आई। हालांकि दोनोंं ही स्टार की तरफ से इस तरह की सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया गया है।

Anushka & Viratदोनों की शादी की रिपोर्ट्स का सबसे बड़ा कारण यह भी रहा कि अनुष्का और विराट ने एक विज्ञापन के लिए एक साथ शूट किया। इस विज्ञापन के बाद ही विराट और अनुष्का की शादी की खबरें मीडिया के साथ सामने आने लगी। विज्ञापन में यह दिख रहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ हैं।

Anushka & ViratAnushka & Viratइसमें दोनों शादी को लेकर कुछ चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। विज्ञापन में दिख रहा है कि कोहली ने अनष्का से यह वादा किया कि वो महीने में 15 दिन खाना पकाएंगें। लेकिन दोनों ने इन खबरों से मुंह मोड़ लिया। वैसे विराट और अनुष्का की शादी की खबरें कोई नई बात नहीं है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

भारत कपूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।