दीपिका के साथ एड शूट से विराट ने किया साफ माना, अनुष्का नहीं ये है वजह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका के साथ एड शूट से विराट ने किया साफ माना, अनुष्का नहीं ये है वजह

NULL

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली IPL टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तानी भी संभालते हैं। खबरों के मुताबिक हाल ही में विराट की वजह से उनकी टीम RCB रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथ से करोड़ों रुपए की डील निकल गई।4 207

एक नामी स्पोर्ट्स वेबसाइट के मुताबिक ये एक ट्रैवल पोर्टल कंपनी की डील थी जिसमें उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करना था।2 305

लेकिन विराट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। इतने करोड़ की थी डील खबर के मुताबिक ट्रैवल पोर्टल कंपनी गो-आईबीबो विराट के साथ एक एड बनाना चाहती थी।3 233

इसके लिए गो-आईबीबो और RCB के बीच 11 करोड़ रुपए की डील आखिरी स्टेज में भी पहुंच गई थी। लेकिन विराट की वजह से ऐसा नहीं हो सका। दरअसल इस एड के लिए go-ibibo की शर्त ये थी कि एड शूट के दौरान विराट बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे लेकिन विराट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।2 306विराट गो-आईबीबो के साथ ये एड करने के लिए तो राजी थे लेकिन वे किसी और सेलिब्रिटी के साथ स्क्रीन शेयर करने को तैयार नहीं हुए। विराट का मानना था कि अगर कंपनी की ब्रांड एंबेस्डर इसमें शामिल हो जाएंगी, तो ये RCB का एड ना होकर कंपनी का कमर्शियल हो जाएगा।2 307

इसलिए उन्होंने इसे IPL कॉन्ट्रेक्ट के खिलाफ बताते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया।  वहीं गो-आईबीबो इस एड को दीपिका के साथ ही शूट करना चाहती थी। क्योंकि वो पहले से ही इस कंपनी की ब्रांड एंबेस्डर हैं और साथ ही बेंगलुरु की भी रहने वाली हैं। 2 308

 बता दें कि आईपीएल में क्रिकेटर और फ्रेंचाइजी के बीच होने वाले कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक प्लेयर को अपनी टीम की एड एक्टिविटीज में शामिल होना ही पड़ता है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।