विराट ने गांगुली, सचिन, धोनी को पीछे पछाड़ किया एक नया मुकाम हासिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विराट ने गांगुली, सचिन, धोनी को पीछे पछाड़ किया एक नया मुकाम हासिल

NULL

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला तीसरे वनडे यानी की केपटउन वनडे में भी खूब अच्छे खासे से चला और टीम इंडिया को जबरदस्त जीत दिला दी है।viratभारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में 34 वां वनडे शतक लगा दिया है। इस शतक के साथ दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर ये उनका दूसरा शतक है इससे पहले भी उन्होंने शतक लगाया था।virat

जानकारी के लिए बता दे की विराट ने आतिशी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 119 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के भी लगाए।virat

विराट ने अपनी पारी में 159 गेंदों का सामना करते हुए 160 रन बनाए। लेकिन वहीँ विराट ने एक कप्तान होने के नाते एक ऐसा आंकड़ा छू लिया जो कोई भी भारतीय कप्तान अभी तक नहीं कर पाया है।virat

कप्तान के तौर पर ये विराट का 12वां वनडे शतक था। इससे पहले बतौर कप्तान सौरव गांगुली ने 11 शतक लगाए थे। गांगुली के बाद इस लिस्ट में सचिन और धोनी हैं जिन्होंने 6-6 शतक लगाए हैं ।virat

बता दें कि कप्तान के तौर पर विराट ने सबसे कम पारियों में यह अनोखा मुकाम हासिल कर लिया है।

Sachin Tendulkar and Sourav Ganguly

बता दें कि सचिन ने 70 पारियों में 6 शतक लगाए थे। जबकि सौरव गांगुली ने 11 शतकों तक पहुंचने के लिए 142 पारियां खेलीं थीं। वहीं विराट अब तक के सबसे सफल खिलाड़ी रहे जिन्होंने केवल 43 पारियों में 12 शतक लगाए हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।