विराट-अनुष्का ने भरी इटली के लिए उड़ान, क्या विराट की दुल्हन बनने जा रही हैं अनुष्का? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विराट-अनुष्का ने भरी इटली के लिए उड़ान, क्या विराट की दुल्हन बनने जा रही हैं अनुष्का?

NULL

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के लिए तो फैंस पहले ही काफी बेसब्र थे लेकिन दो दिन पहले शादी की तारीख की अटकलों के सामने आने के बाद तो जैसे साल की मोस्ट अवेटेड शादी के लिए सनसनी सी फैल गई हो।

vira anu

अनुष्का शर्मा शुक्रवार सुबह मुंबई से स्विस एयरवेज की फ्लाइट में बैठीं और विराट कोहली दिल्ली से रवाना हुए। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 11.30 बजे पहुंचे और सुबह 2.45 की फ्लाइट ली।

anushka

सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबर तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

vira anu 1

वैसे तो 10,11 और 12 दिसंबर को शादी होने की बातें चल रही हैं। लेकिन 12 दिसंबर को शादी होने की उम्मीद ज्यादा है क्योंकि अनुष्का शर्मा के लिए 12 दिसंबर काफी लकी है। क्योंकि इसी दिन अनुष्का की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ रिलीज हुई थी। जो सुपरहिट साबित हुई थी। इसी फिल्म के चलते ही उनका बॉलीवुड में सिक्का जमा था।

vira anu 2

मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को स्पॉट किया गया। जहां वो अपने पिता अजय शर्मा, मां आशिमा और बड़े भाई करनेश के साथ निकलीं। वहीं सूत्रों बता रहे हैं कि विराट कोहली के परिवार और करीबी दोस्तों ने भी इटली के शहर मिलान के लिए टिकट बुक करा ली है।

anu

विराट और अनुष्का की शादी की चर्चाएं होती रही हैं। विराट जब भी क्रिकेट से छुट्टी लेते हैं तो शादी की हवा गर्म हो जाती है। इस बार भी विराट कोहली छुट्टी पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। इस बार चर्चा जोरों पर है कि दोनों इटली में शादी करने जा रहे हैं।

virat 2

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।