Viral: MS Dhoni क्या सच में लेने वाले हैं IPL से सन्यास, फैंस के बीच मची खलबली, जानें अफवाहों का सच - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral: MS Dhoni क्या सच में लेने वाले हैं IPL से सन्यास, फैंस के बीच मची खलबली, जानें अफवाहों का सच

फैंस के बीच धोनी के IPL से संन्यास की अफवाहों का सच

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस चिंतित हैं कि क्या यह IPL सीजन धोनी का आखिरी होगा। हालांकि, जांच में पता चला कि ये अफवाहें अप्रैल फूल की शरारत हैं और धोनी ने संन्यास की कोई घोषणा नहीं की है।

एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें जोर पकड़ रही है। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की काफी अफवाहें फैल रही हैं। इस बात को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस में काफी चिंता पैदा हो गई है। फैंस अब इस सोशल मीडिया पर इन अफवाहों के कारण परेशान हो गए हैं और सोच में पड़ गए हैं कि क्या यह IPL सीजन धोनी का आखिरी होगा? दरअसल कुछ फैंस ने 28 मार्च 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 50 रन की करारी हार के बाद टीम की रणनीति और धोनी के बल्लेबाजी क्रम पर सवाल उठाए थे। ऐसा कहा जा रहा था कि धोनी उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस और बल्लेबाजी क्रम में बदलाव आ गया है। जिसके बाद अब ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि क्या धोनी ने अपना संन्यास पहले ही तय कर लिया है। वहीं लोगों को साथ-साथ कुछ क्रिकेट दिग्गजों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि 5 अप्रैल को IPL 2025 में चेपौक में दिल्ली के खिलाफ चेन्नई के मैच में MS Dhoni तीसरे स्थान पर उतर सकते हैं।

क्या हैं इन अफवाहो के पीछे का सच

बता दें कि आईपीएल की शुरुआत में MS Dhoni को चेन्नई सुपर किंग की लगातार हार के बाद जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। इसके साथ ही सोशल मीडिया के साथ-साथ पूरे इंटरनेट पर बस धोनी का नाम ही सबसे ज्यादा छा रहा है। इस समय भी यदि इंटरनेट पर अभी सबसे जिक्र में कोई cricketer है तो वह है महेंद्र सिंह धोनी हैं। की चेन्नई सुपर किंग को तीन में से सिर्फ एक मैच में ही जीत मिली और बाकी सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले दो मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए हैं।जिसके कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर इस हार के बाद लोग धोनी की लगातार अनोचना करने लगे और उनका जमकर मजाक बनाया गया।

सन्यास के पीछे की जानें सच्चाई

टीम की हार के बाद आज सुबह से ऐसी खबरें सामने आने लगी की आईपीएल की शुरुआत के बीच में ही धोनी ने रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से धोनी के रिटायरमेंट अफवाहें फैलने के लगी। जिसके बाद धोनी के फैंस ने धोनी के रिटायर होने की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड चला दिया और माही तुरंत ट्रेंडलिस्ट में शामिल हो गए। सोशल मीडिया पर इन खबरों को फैलने के बाद कई बड़ी वेबसाइट के पेज पर धोनी के रिटायर होने की खबर भी देखने को मिली। जब बाद में इन अफवाहों की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि इन अफवाहों में एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं है। दरअसल आज पहली तारीख को अप्रैल फूल बनाने के लिए ऐसी खबरें चलाई गई थी।

क्या कहा थी महेंद्र सिंह धोनी ने पॉडकास्ट में

धोनी लोगों को दिल में बसते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से अपने फैंस के दिल में एक अलग जगह बनाई है। यह कोई पहली घटना नहीं है। बल्कि इससे पहले भी धोनी के सन्यास की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। लेकिन एक पॉडकास्ट में महेंद्र सिंह धोनी ने कंफर्म किया था कि-भले ही उन्हें संन्यास की सलाह दी जा रही हो लेकिन चेन्नई सुपर किंग से उन्हें इतना ज्यादा लगाव है कि वह Wheel Chair पर भी रहे तो भी वह खेलने के लिए मैदान में उतर जाएंगे। बता दें कि धोनी पिछले तीन सीजन से लगातार निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस बारे में धोनी के फैंस और कई दिग्गज क्रिकेट विशेषज्ञ का मानना है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी खुद को क्रम में ऊपर उठाते हैं तो चेन्नई सुपर किंग के प्रदर्शन में काफी सुधार हो सकता है। इतना ही नहीं कई क्रिकेट दिग्गज ने धोनी को बल्लेबाजी करने की भी सलाह दी है। फिलहाल धोनी के सन्यास की खबरों में कोई दम नहीं देखा जा रहा है। ऐसा सिर्फ लोगों को और उनके फैंस को अप्रैल फूल बनाने के लिए की गई एक शरारत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।