मेहंदी सेरेमनी में विराट ने अनुष्का के लिए गाया था ये गाना, देखें वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेहंदी सेरेमनी में विराट ने अनुष्का के लिए गाया था ये गाना, देखें वीडियो

NULL

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा की शादी 9 दिंसबर को इटली में हो चुकी हैं। दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। विराट और अनुष्का की शादी में उनके घरवालों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी। विराट ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की थी कि वह दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

2 361

कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।’

3 224

कोहली के आगे लिखा, ‘हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।’

4 194

विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। दोनों ने ही अपनी शादी की आधिकारिक ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर उसके बाद अपनी शादी की अलग-अलग रस्मों की वीडियोज और तस्वीरों को वायरल करना शुरू कर दिया था।

5 173

विराट और अनुष्का की मेहंदी संगीत, हल्दी, वरमाला की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायलर और शेयर हो रही हैं।

6 161

खबरों की माने तो विराट कोहली ने अनुष्का को सगाई पर जो रिंग पहनाई हैं वह बेहद ही खूबसूरत हैं और बता दें कि वह रिंग लगभग एक करोड़ रुपए की है।

7 99विराट और अनुष्का की शादी के तस्वीरों और वीडियोज के बीच विराट कोहली का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विराट ने अनुष्का के लिए गाना गाया है। विराट ने अनुष्का के लिए मेहंदी सेरेमनी पर ‘मेरे मेहबूब’ गीत गाया।

8 68

यह वीडियो आप देख सकते हैं कि इसमें विराट अनुष्का के लिए गाना गा रहे हैं और बाकी सभी लोग भी वहां बैठे हैं। मेहंदी के फंक्शन पर विराट ने अनुष्का के सामने गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का भी विराट के इस प्यारे से परफॉर्मेंस को बहुत ही ध्यान से सुनती हुई दिखाई दे रही हैं। जैसे ही विराट का गाना खत्म होता है वैसे ही अनुष्का विराट को वेव करती हैं और खुश होकर तालियां बजाती हैं।

विराट ने अपनी शादी के लिए क्रिकेट से 1 महीने का बेक ले लिया है। श्रीलंका के साथ हो रहे वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने इस सीरीज के लिए टीम की कमान संभाली हैं। विराट और अनुष्का इटली से हनीमून के लिए रवाना हो चुकें हैं।

9 32

उसके बाद विराट और अनुष्का दक्षिण अफ्रीका जायेंगे जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे और अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी।  अनुष्का के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि की है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।