उमेश ने दिलाई 7 साल पुरानी याद, किया बड़ा कारनामा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उमेश ने दिलाई 7 साल पुरानी याद, किया बड़ा कारनामा

NULL

इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन धीरे-धीरे अपने रोमांच के चरम पर पहुंच रहा है। क्रिकेट फैंस खेल को लेकर अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। मंगलवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने सात साल पुरानी याद ताजा कर दी।

umesh

साल 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मुकाबले में जो प्रवीण कुमार ने किया था वही उमेश यादव ने बेंगलौर के लिए कर दिखाया।

praveen kumar

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के इस मुकाबले में पहली ही दो गेंदों पर रिकॉर्ड बन गया। बैंगलोर के गेंदबाज उमेश यादव ने मैच की पहली दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों को आउट किया। आईपीएल के इतिहास में ऐसा सिर्फ दो बार हुआ है।

umesh 1

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी कर रही मुंबई की बहुत बुरी शुरुआत हुई है। मैच की पहली दो गेंदों पर सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए। उमेश यादव ने दोनों विकेट लिए। स्टेडियम में मौजूद सचिन तेंदुलकर सहित मुंबई इंडियंस के फैंस को इस तरह के शुरुआत का अंदेशा नहीं था। पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।

हैट्रिक से चूके उमेश यादव

पहली गेंद: उमेश यादव ने पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया।

umesh 2

दूसरी गेंद: बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन भी बोल्ड। लगातार दो गेंदों पर दो बोल्ड।

umesh 3

तीसरी गेंद: रोहित शर्मा स्ट्राइक पर। उमेश यादव हैट्रिक से चूके। लेग बाई का एक रन मिला।
ROHIT 1

आईपीएल में सात बाद ऐसा हुआ है, जब किसी मैच की पहली दो गेंद पर दो विकेट गिरे हो। इसके पहले 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए प्रवीण कुमार ने आईपीएल 4 यानी साल 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली दो गेंदों पर दो विकेट लिए थे। प्रवीण कुमार ने श्रीकांत अनिरुद्ध और सुरेश रैना को आउट किया था।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।