इस मशहूर क्रिकेटर के हेलमेट पर तिरंगा न होने की वजह जानकर चौंक जायेंगे आप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस मशहूर क्रिकेटर के हेलमेट पर तिरंगा न होने की वजह जानकर चौंक जायेंगे आप

NULL

भारतीय क्रिकेट टीम के लगभग सभी खिलाडिय़ों के हेलमेट पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लोगों के साथ-साथ तिरंगा भी होता है। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के हेलमेट पर तिरंगा नहीं होता है। मैच देखते वक्त बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है।Dhoniआखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगा को स्थान नहीं देते हैं जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का लोगो अन्य खिलाडिय़ों की तरह उनके हेलमेट पर भी लगा ही होता है।Dhoni

अब इसके पीछे की वजह का खुलासा हो गया है। आपको बता दें कि इस खुलासे को जानने के बाद क्रिकेट प्रंशसकों के मन में धोनी के प्रति और इज्जत बढ़ जाएगी।Dhoni

दरअसल इसका कारण यह है कि विकेटकीपर होने के कारण धोनी को अपना हेलमेट मैदान में नीचे रखना पड़ता है और नियमों के अनुसार किसी भी चीज़ पर अगर तिरंगा है तो उसे नीचे रखना तिरंगे का अपमान होता है।  इस कारण धोनी ने यह निर्णय किया कि वह अपने हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगवाएंगे।Dhoni अगर धोनी तिरंगा अपने हेलमेट पर लगवाते तो वह हेलमेट ज़मीन पर नहीं रख सकते थे और बार-बार मैदान से बाहर भी नहीं भिजवा सकते, क्योंकि उससे समय काफ़ी ज़ाया होता है। धोनी का यह फैसला उनकी देशभक्ति का ही प्रतिक है।
 Dhoniधोनी का अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति उनका प्यार तो सब जानते हैं और उनमें देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी है। धोनी ने अनेक साक्षात्कार में कहा है कि अगर वह क्रिकेटर नहीं होते वह आर्मी में होते। इसी कारण से महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद प्राप्त है।

 Dhoniधोनी अक्सर अपना खली समय भारतीय सेना के जवानों के साथ बिताते हैं, धोनी जवानों के साथ उनकी ही तरह ट्रेनिंग भी करते हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।