भारतीय टीम में MS Dhoni की जगह यह तीन युवा खिलाड़ी ले सकते हैं: विक्रम राठौर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारतीय टीम में MS Dhoni की जगह यह तीन युवा खिलाड़ी ले सकते हैं: विक्रम राठौर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni का नाम दुनिया के सबसे मशहूर फिनिशर्स में लिया जाता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni का नाम दुनिया के सबसे मशहूर फिनिशर्स में लिया जाता है। महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं।

1 101

महेंद्र सिंह धोनी जितनी तेजी से विकेट के पीछे गिल्लियां उड़ाते हैं शायद ही कोई ओर विकेटकीपर इतनी तेजी से आउट कर सकता हो। जिस तरह से विकेटों के बीच में धोनी दौड़ते हैं वैसे बहुत कम बल्लेबाजों में देखने को मिलता है। भले ही दुनिया का कितना बड़ा खिलाड़ी हो उसे क्रिकेट के मैदान से दूर जाना ही पड़ता है।

2 83

फिर चाहे वो सर डॉन ब्रेडमैन रहे हों, सर विवियन रिचर्ड्स रहे हों या फिर सचिन तेंदुलकर हों। सभी को एक दिन क्रिकेट से संन्यास लेना ही पड़ता है।

MS Dhoni ने टेस्ट क्रिकेट से 2014 में लिया था संन्यास

3 68

MS Dhoni ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसी केबाद से यह खबरें आ रही हैं कि धोनी जल्द ही वनडे और टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही धोनी ने खुद कहा था कि अभी वो इस बारे में नहीं सोच रहे हैं और वह 2019 विश्व कप के बाद ही इस बारे में फैसला लेंगे।

4 60

वहीं भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री के कहते रहे हैं कि धोनी 2019 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की रणनीति का हिस्सा हैं और वो अभी कहीं नहीं जा रहे हैं।

MS Dhoni की जगह टीम ये खिलाड़ी ले सकते हैं

5 55

MS Dhoni कभी भी संन्यास लें, उनकी जगह किसी न किसी खिलाड़ी को तो भरनी ही होगी। इस पर बात करते हुए भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और पूर्व चयनकर्ता विक्रम राठौर ने कहा है कि रिषभ पंत, ईशान किशन और संजू सैमसन में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का स्थान टीम में लेने की काबिलियत रखते हैं।

6 42

राठौर ने कहा कि धोनी जब भी संन्यास लेंगे उनके बाद यह तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो खेल के तीनों प्रारुपों में दिग्गज विकेटकीपर का जगह ले सकते हैं।

7 34

राठौर ने कहा कि, ‘MS Dhoni अंत में संन्यास लेंगे ही। हो सकता है कि वो 2019 के बाद लें। तब उनका स्थान खाली होगा। पंत अच्छा कर रहे हैं। मुझे संजू सैमसन भी अच्छी प्रतिभा लगते हैं। वो भी अच्छा कर रहे हैं। साथ ही ईशान किशन भी हैं। मुझे लगता है कि इन तीनों में कोई एक धोनी का स्थान लेगा’।

8 26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।