जैसा कि आप और हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट और ग्लैमर का काफी पुराना रिश्ता रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम में अब तक कई स्मार्ट प्लेयर्स शमिल हुए हैं। वहीं भारतीय क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस से शादी भी की है।
तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारतीय टीम के टॉप 5 सबसे स्मार्ट खिलाडिय़ों के बारे में बता रहे हैं। बता दें कि इन खिलाडिय़ों की स्मार्टनेस का हर कोई दीवाना है।
विराट कोहली :भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त क्रिकेट टीम के सबसे सुदंर खिलाडिय़ों में से एक हैं। विराट कोहली जब मैदान में उतारते हैं तो काफी शानदार प्रदर्शन करते हैं इसके साथ ही मैदान के बाहर विराट कोहली की पर्सनालिटी भी काफी आकर्षक है। विराट कई अच्छे ब्राडंस के विज्ञापनों में भी नजर आते हैं। हाल ही में विराट ने बॉलीवुड की मशहूर आदाकारा अनुष्का शर्मा से शादी भी की है।
महेंद्र सिंह धोनी : भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के सबसे स्मार्ट खिलाडिय़ों में से एक हैं। लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी महेंद्र सिंह धोनी के स्टाइल के फैन हैं। जब धोनी ने अपने लंबे बाल वाला स्टाइल रखा तो काफी लोगों ने उन्हें फॉलो किया था।
गौतम गंभीर :गौतम गंभीर का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप में सबसे हैंडसम खिलाडिय़ों की लिस्ट में आता है। गौतम गंभीर बहुत वक्त से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन आईपीएल मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार है। सुरेश रैना : भारतीय टीम के जबरदस्त बल्लेबाज सुरेश रैना भी बहुत स्मार्ट खिलाड़ी हैं। सुरेश रैना अपनी स्टाइलिश फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। सुरेश रैना की पत्नी उन्हीं की तरह काफी सुंदर हैं।
राहुल द्रविड़ : जब भी भारतीय टीम की र्दूदशा खराब होती थी तब पूरी भारतीय टीम का भरोसा केवल राहुल द्रविड़ पर ही होता है। बता दें कि इस भरोसेमंद प्लेयर का नाम भी सबसे स्मार्ट खिलाडिय़ों में शुमार होता है।
2005 में हुए एक ऑनलाइन सर्वे में राहुल द्रविड़ को देश का सबसे आकर्षक प्लेयर चुना गया था। इस सर्वे में राहुल ने युवराज और सानिया मिर्जा को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया था।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार