दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट है। लोगों में अपने पसंदीदा Cricketers के लिए दीवानगी देखने लायक होती है। क्रिकेट का क्रेज भारत में इस कदर है कि यहां पर क्रिकेट के फैन्स क्रिकेट खेल का अपना धर्म मानते हैं और क्रिकेटर्स को अपना भगवान।
वह भगवान की तरह अपने पसंदीदा Cricketers की पूजा करते हैं। आज हम आपको भारत के पांच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5) एमएस धोनी और वीरेंद्र सहवाग
https://www.instagram.com/p/BGv_B_ySuA6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग दोनों की 5वें नंबर पर आते हैं। यह दोनों ही Cricketer अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और दोनों का खेलने का अंदाज भी बिल्कुल अलग है।
https://www.instagram.com/p/BlYNWlHBNml/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
लेकिन फैन्स दोनों को ही बिना शर्त के बहुत प्यार करते हैं। कई बार देखा गया है कि मीडिया में वीरू और माही के बीच में दूरी बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन वीरू और माही असल जिंदगी में बेहद अच्छे दोस्त हैं और वह दोनों हमेशा ही एक-दूसरे की तारीफ करते नहीं थकते हैं।
4) कपिल देव
https://www.instagram.com/p/BkcW4Eenpwo/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव ने साल 1983 में इंग्लैंड की धरती पर भारत को पहली बार विश्वकप जीताकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था। कपिल देव को हरियाणा का हरिकेन के नाम से भी जाना जाता है। उस समय टीवी पर मैचों का लाइव प्रसारण नहीं हुआ करता था। इसके बावजूद ही इस जीत के बाद ही भारत में क्रिकेट की क्रांति आई और देश का प्रत्येक युवा कपिल देव जैसा बनने की इच्छा रखने लगा था।
3) युवराज सिंह
https://www.instagram.com/p/BU7e6EphyPE/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वनडे और टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम को सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर देखा जाता है। आईसीसी टी20 विश्वकप 2007 और आईसीसी विश्वकप 2011 में युवराज सिंह का प्रदर्शन और कड़ी मेहनत ही हैं जो आज उन्हें देश के सबसे सम्मानित क्रिकेटरों की लिस्ट में गिना जाता है।
2) सचिन तेंदुलकर
https://www.instagram.com/p/Bbi-LbZjdd4/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। करीब 2 दशकों तक भरतीय टीम की बल्लबाजी को सचिन ने अपने कंधों पर संभाली है। दुनिया के सबसे सवेश्रेष्ठ Cricketer के रूप में सचिन तेंदुलकर को माना जाता है। सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड ही उनकी महानता के बारे में बताते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक लगाना ही बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है तो वहीं सचिन ने अपने कैरियर में 100 इंटरनेशनल शतक लगाएं हैं।
1) राहुल द्रविड़
https://www.instagram.com/p/BPJ293TBUF2/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
भारतीय क्रिकेट टीम में द वॉल राहुल द्रविड़ को कहा जाता था। ऐसा भी कहा जाता है कि क्रिकेट के इतिहास में सबसे जेंटलमैन Cricketer भी राहुल द्रविड़ को माना जाता है। राहुल द्रविड़ दुनिया के उन खिलाडिय़ों में से एक हैं जिनका आलोचक ढूंढना मुश्किल है। राहुल का निस्वार्थ क्रिकेट ही उन्हें सबसे महान बनाता है। विकेटकीपर, ओपनर, निचलेक्रम में बल्लेबाजी, अपनी जगह युवा खिलाडिय़ों को देना स्तिथि कोई भी हो राहुल द्रविड़ हमेशा आगे रहे हैं।