इस शख्स के बीच में आने की वजह से टूट गयी थी धोनी और दीपिका की लवस्टोरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस शख्स के बीच में आने की वजह से टूट गयी थी धोनी और दीपिका की लवस्टोरी

NULL

आजकल रिश्ते टूटते और बनते देर नहीं लगती और खासकर जब बात सेलिब्रिटीज की हो तो ये आंकड़ा चौकाने वाला होता है। आपने कई बड़े फिल्म सितारों के एक से ज्यादा रिलेशनशिप्स के बारे में तो सुना ही होगा और इस मामले में हमारे क्रिकटर्स भी ज्यादा पीछे नहीं है। हाल ही में हुए एक खुलासे में महेंद्र सिंह धोने और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर अहम् बाते सामने आयी जिसमे पता लगा की किस वजह से ये दोनों अलग हो गए थे।

1 440पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण एक वक्त रिलेशनशिप में थे ये ख़बरें मीडिया में काफी सुर्ख़ियों में भी रही थी। आज भले ही दीपिका बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हो पर उस वक्त वो बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने के लिए काफी स्ट्रगल कर रही थी। ये बात है साल 2007 की और इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी का करियर शानदार चल रहा था।

2 256बताया जाता है की एक पार्टी के दौरान मुलाक़ात होने के बाद दीपिका और धोनी एक दुसरे के बेहद करीब आ गए थे। अपने रिश्ते को लेकर इन दोनों ने कभी खुलकर नहीं बोला पर इनके अफेयर के बारे में चर्चा खूब हुई।

3 200ये भी कहा जाता है की दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी थे पर इसी बीच इन दोनों के बीच में एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई की धोनी को दीपिका से किनारा करना पड़ गया। बताया गया है की दोनों के बीच महेंद्र सिंह धोनी के सबसे अच्छे दोस्त युवराज सिंह आ गए थे।

4 175अब युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्तों की बाते मीडिया पर शेयर होने लगी थी हद तो तब हो गयी जब दीपिका युवराज सिंह को चीयर करने जयपुर के स्टेडियम पहुँच गयी थी इसके बाद कई बार युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखा गया था।

5 133इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने दीपिका पादुकोण से अपनी दूरी बना ली और अपना पूरा ध्यान टीम इंडिया की कप्तानी पर लगा दिया था। हालाकि युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण का रिश्ता भी लम्बा नहीं चल सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।