आईपीएल 2018 में सबसे फायदे में रही कोलकाता नाइटराइडर्स वही बाकी कई टीमों को नहीं हुआ फायदा। - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आईपीएल 2018 में सबसे फायदे में रही कोलकाता नाइटराइडर्स वही बाकी कई टीमों को नहीं हुआ फायदा।

NULL

आईपीएल 11 सारे ही सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबलों वाला रहा है। आईपीएल में ऐसा इसलिए रहा क्योंकि टीमों के बीच में बहुत ही कम अंतर रहा था। अगर हम ऑक्शन में किए गए खर्च और प्रदर्शन के आधार पर रिटर्न की बात करें तो इसमें मुकाबला कतई नजदीकी नहीं है।

2 550

खबरों की मानें तो इस आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम अपनी लागत के हिसाब से बहुत ज्यादा फायदे में रही है। तो वहीं इस सीजन में सबसे ज्यादा घाटे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रही है। मुंबई इंडियंस के मयंक मार्कंडेय की किमत 20 लाख थी लेकिन उन्होंने प्रदर्शन 6.38 करोड़ का किया।

3 343

अगर लागत के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा फायदा और घाटा देने में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रहे है। मुंबई इंडियंस ने मयंक मार्कंडेय को 20 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन मंयक ने आईपीएल में 6.38 करोड़ रुपए का प्रदर्शन किया था।

4 283

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 3.88 करोड़ रुपए का बराबर ही प्रदर्शन किया है। खबरों के अनुसार आईपीएल 11 में पूरे 9 खिलाडिय़ों ने 10 करोड़ रुपए या इससे ज्यादा वैल्यू का प्रदर्शन किया है। इस साल सबसे ज्यादा आगे सुनील नरेन रहे है।

5 269

सुनील नरेन ने आईपीएल के इस साल 14.59 करोड़ रुपए के बराबर का प्रदर्शन किया है। अगर सुनील नरेन के अलावा बात करें तो ऋषभ पंत की लागत 8 करोड़ लेकिन प्रदर्शन 12.11 करोड़ किया है। राशिद खान की लागत 9 करोड़ लेकिन प्रदर्शन 11.92 करोड़ किया है। शेन वाटसन की लागत 4 करोड़ लेकिन प्रदर्र्शन 11.06 करोड़ किया है। आंद्रे रसेल की लागत 7 करोड़ लेकिन प्रदर्शन 10.74 करोड़ किया है।

6 245

केन विलियम्सन की लागत 3 करोड़ लेकिन प्रदर्र्शन 10.68 करोड़ किया है। लोकेश राहुल की लागत 11 करोड़, प्रदर्र्शन 10.65 करोड़ तो वहीं आंद्रे टाई की लागत 7.20 करोड़, प्रदर्शन 10.64 करोड़ और हार्दिक पंड्या की लागत 11 करोड़, प्रदर्शन 10.50 करोड़ इन सभी खिलाडिय़ों ने 10 करोड़ से ज्यादा रुपए का प्रदर्शन किया है।

7 209

आईपीएल में बल्लेबाजों के रनों के ओवरऑल स्ट्राइक रेट और गेंदबाजों के विकेट को ऑवरऑल इकोनॉमी रेट से एडजस्ट किया गया है। बता दें कि इस साल आईपीएल सीजन का स्ट्राइक रेट 137.92 रहा है। तो वहीं इसी सीजन की इकोनॉमी रेट 8.92 रही है।

8 155

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट और गेंदबाजों की इकोनॉमी अच्छी रही है उन सभी को ही आईपीएल में फायदा हुआ है। अगर इस साल आईपीएल में रनों की बात करें तो कुल 19908 रन बने तो वहीं गेंदबाजों ने 662 विकेट लिए। इस आईपीएल में टीमों ने 551 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

9 98

बात दें कि आईपीएल में एक रन के 1 लाख, 44 हजार, 734 रुपए रहा है। तो वहीं एक विकेट के 41 लाख, 75 हजार, 432 रुपए का रहा है। अगर कोलकाता नाईटराइडर्स के सुनील नरेन की बात करें तो इस साल उन्होंने आईपीएल में 357 रन बनाए हैं। सुनील का स्ट्राइक रेट 189.89 रहा है। एडजस्मेंट करने के बाद सुनील के रन 478 हो जाते हैं।

10 55

सुनील के बतौर बल्लेबाज 6.91 करोड़ रुपए का प्रदर्शन किया है। नरेन ने आईपीएल में 7.65 की इकोनॉमी रेट से 17 विकेट लिए हैं। एडजस्टमेंट करने के बाद उनकी विकेट 18.4 होतें हैं।

11 27

सुनील का बतौर गेंदबाज 7.67 करोड़ के बराबर का प्रदर्शन रहा है। तो इस हिसाब से नरेन का कुल प्रदर्शन 14.59 करोड़ रुपए का रहा है। नरेन का केकेआर ने 8.50 करोड़ रुपए खर्च किया है। इस हिसाब से उन्होंने टीम को 6.09 करोड़ रुपए का फायदा दिया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।