SUPER SUNDAY: क्रिकेट में ही नहीं हॉकी में भी पाक से भिड़ेगा भारत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

SUPER SUNDAY: क्रिकेट में ही नहीं हॉकी में भी पाक से भिड़ेगा भारत

NULL

भारतीयों के लिए खेल में रविवार का दिन बड़ा खास होने वाला है। रविवार को ‘फादर्स डे’ के अवसर पर भारत के पास पाकिस्तान को हराने के एक नहीं बल्कि दो मौके हैं। एक ओर जहां लंदन के ओवल में भारतीय क्रिकेट टीम की भिड़ंत पाकिस्तान की टीम से होगी वहीं दूसरी ओर हॉकी में भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

india final 1

ऐसा बेहद कम होता है जब राष्ट्रीय जज्बे का प्रतीक क्रिकेट और राष्ट्रीय खेल हॉकी के बीच एक साथ दर्शकों को खींचने की जोर आजमाइश होती है। क्रिकेट का सात घंटे का उतार चढ़ाव हो या फिर 60 मिनट तक छड़ी का जादू, प्रतिस्पर्धा में किसी भी तरह से रोमांच की कमी नहीं होगी। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने तो इंग्लैंड में झंडे गाड़े ही हैं वहीं भारतीय हॉकी टीम भी इसी इरादे से वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल में खेलने उतरी है।

india final 1 1

                                                                                   Source

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लंदन के ली वैली हॉकी सेंटर में गुरुवार को खेले गए मैच में स्कॉटलैंड को 4-1 से हारते हुए वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल में जीत से आगाज किया।

india final 2

                                                                                Source

इस मैच में भारत के लिए रमनदीप ने दो गोल किए, जबकि आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया। पूल बी का ये मैच भारतीय समयनुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का महामुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे आरम्भ होगा।

virat final

                                                                              Source

क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी हॉकी खेली है, तो उन्होंने कहा कि वह अभी भी इस बात को लेकर अचंभित हैं कि कैसे हॉकी खिलाड़ी उन पॉवरफुल ड्रैग फ्लिक्स का सामना करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने इंडोर नेट सेसन के दौरान सिन्थेटिक हॉकी बॉल से खेला है लेकिन हॉकी कभी ट्राइ नहीं की। पेनल्टी कॉर्नर से कोई आपकी ओर गेंद खेले (ड्रैग फ्लिक) इसे देखकर मुझे बहुत डर लगता है। मुझे नहीं पता कि वे लोग ऐसा कैसे कर लेते हैं। ऐसा करने के लिए आपमें बहुत हिम्मत होनी चाहिए। मैं हमारी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।’

india pak 2

                                                                                         Source

इसलिए  भारी है भारत का पड़ला ?

2011 के वनडे विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराया |

2012 के एशिया कप में भारत ने लीग स्टेज में पाकिस्तान को पीटा था |

2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी में भी भारत ने पाकिस्तान को धोया था |

2015 के विश्व कप में लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को फिर हराया |

2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारत पाकिस्तान को हरा चुका है |

india pak1

                                                                                         Source

चैम्पियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का जीत-हार का रिकॉर्ड 2-2 है। 10 साल बाद किसी फाइनल में भारत-पाक फिर आमने-सामने हैं। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने पाक को हराया था। वहीं, 1992 से 2017 तक आईसीसी के टूर्नामेंट में दोनों टीमें 15 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें 13 बार भारत जीता। 25 साल बाद भारत-पाक आज 16वीं बार आमने-सामने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।