विश्व कप 2023 में अपनी जीत का खाता खोलने उतरेगी श्रीलंका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विश्व कप 2023 में अपनी जीत का खाता खोलने उतरेगी श्रीलंका

अच्छी फॉर्म में होने बावजूद श्रीलंका की शुरुआत इस विश्व कप में अब तक अच्छी नहीं रही है। पहले तीन मुकाबले में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं अब अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ होना है, जहां श्रीलंका को जीतना जरूरी है। सबसे पहले टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 102 रन के मार्जिन से बड़ी हार का सामना था। इसके बाद पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने भी मात दे दी। तो अब देखने वाली बात होगी कल के मुकाबले में श्रीलंका का क्या अप्रोच रहता है।

369286

कल का मुकाबला श्रीलंका के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वक्त श्रीलंका अपने सभी मुकाबले को हारने के बाद अंक तालिका में अंतिम स्थान पर हैं। वहीं नीदरलैंड्स की बात करें तो यह टीम सातवें स्थान पर बनी हुई है। पहले दो मुकाबले हारने के बाद नीदरलैंड्स ने तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जबरदस्त तरीके से हराया और अपने आत्मविश्वास को और भी ज्यादा  बढ़ाया।अब यह टीम श्रीलंका के खिलाफ अलग रणनीति के साथ उतरने वाली है।

347746

वहीं श्रीलंका की बात करें तो परमानेंट कप्तान दसुन शनाका के टीम से बाहर जाने के बाद दो खिलाड़ियों को आज टीम में शामिल कर लिया गया है। अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज और दुष्मंथा चमीरा के टीम में शामिल होने से बहुत ज्यादा मदद मिलने वाली है। हो सकता है कि नीदरलैंड के खिलाफ दोनों खिलाड़ी प्लेइंग-11 का भी हिस्सा रहे। वहीं अगर श्रीलंका अगर अपने चौथे मुकाबले को हारती है तो फिर उनका सेमीफाइनल का सफर लगभग आधे विश्व कप से पहले ही समाप्त होता दिखेगा।

वहीं अंत तालिका में इस वक्त न्यूजीलैंड अपने चारों मुकाबले को जीत कर पहले स्थान पर बनी हुई है और फिर भारत दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका को पहले तीन मुकाबले में हारने के बाद अब सभी मुकाबले जीतना लगभग जरूरी है। वहीं नीदरलैंड से भी उन्हें सतर्क रहना होगा जो कि किसी भी टीम को उलटफेर का शिकार बना सकती है। तो अब देखने वाली बात होगी कि श्रीलंका अपनी जीत का खाता खोलता है या फिर नीदरलैंड एक बार फिर से करेगा पलटवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।