इस क्रिकेटर के लिए धड़कता है सोनाक्षी सिन्‍हा का दिल, नाम जानकर चौंक जायेंगे आप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस क्रिकेटर के लिए धड़कता है सोनाक्षी सिन्‍हा का दिल, नाम जानकर चौंक जायेंगे आप

NULL

क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता काफी पुराना है। रोज नए-नए क्रिकेट जगत के किसी न किसी खिलाड़ी का नाम बॉलीवुड हसीना के साथ जुड़ता रहता है। क्रिकेट प्लेयर्स का बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ लिंक अप्स की खबरें अक्सर आती रहती हैं।

2 339

इस बार भी कुछ ऐसी ही खबरे सुनने में आ रही है लेकिन आपको बता दें कि ये खबर बॉलीवुड की दबंग गर्ल से जुड़ी हुई है जी हां हैरान हो गए न लेकिन खबरें आ रही है कि बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिंहा भारतीय क्रिकेट टीम के एक बल्‍लेबाज को काफी पसंद करती है।3 255

वैसे आपको बता दें कि सोनाक्षी यानि दबंग गर्ल शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और इन्‍होनें बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्‍में दी हैं। अपनी अदाकारी के बल पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस दबंग गर्ल के बारे में जानकर आपको भी हैरानी हो रही होगी। 2 340

सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुवात करने वाली सोनाक्षी सिन्हा का नाम आज बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में आता है। बता दें कि सोनाक्षी को फिल्म में लाने वाले सलमान खान ही हैं। सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘दबंग’ सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म ने रातों रात सोनाक्षी को स्टार बना दिया था। जिसके बाद ये एक जानी मानी स्टार बन गई।

2 341

सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें टीम इंडिया के एक प्लेयर बहुत पसंद हैं। जब भी मैच आता है तो सोनाक्षी की कोशिश रहती है कि वह उनकी पारी जरूर देखें. सोनाक्षी सिन्हा का दिल जिस प्लेयर के लिए धड़कता है वह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के सबसे धाकड़ खिलाड़ी सुरेश रैना हैं। सोनाक्षी को सुरेश रैना की बल्लेबाजी बहुत पसंद है और मौका मिलने पर वह उनकी बल्लेबाजी का पूरा आनंद उठाती हैं।2 343

सोनाक्षी ने बताया कि सुरेश रैना के अच्छे प्रदर्शन के बाद वह उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देना नहीं भूलतीं। वैसे मानना पड़ेगा कि खिलाड़ियों के मामले में सोनाक्षी की पसंद तो अच्छी है।2 342

सुरेश रैना एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पूरा देश पसंद करता है। बता दें कि कुछ साल पहले सुरेश रैना ने अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी रचाई थी।फिलहाल दोनों की एक प्यारी बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने ग्रेसिया रैना रखा है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।