क्रिकेट छोड़ इस जगह स्पाॅट किए गए विराट कोहली दुल्हनिया अनुष्का के संग, देखें लीक हुआ ये वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्रिकेट छोड़ इस जगह स्पाॅट किए गए विराट कोहली दुल्हनिया अनुष्का के संग, देखें लीक हुआ ये वीडियो

NULL

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन हैं और वह 31 वर्ष की हो गई हैं। बता दें कि विराट कोहली अपनी दुल्हनिया का जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।2 3

जी हां अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं तो ऐसे में हबी विराट इस खास दिन को काफी स्पेशल बनाने के लिए हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वार को देखने के लिए एक मॉल में पहुंचे हैं।3 3

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट अनुष्का का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और पुरा मॉल फैंस से खचाखच भरा हुआ है।

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का भारत के सबसे खूबसूरत कपल में से एक हैं जो अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। ऐसे में आज जब कोहली की विराट दुल्हनिया का जन्मदिन है तो ऐसे में चर्चा कैसे नहीं होगी। जी हां आज विराट की दुल्हनिया अनुष्का शर्मा 31 वर्ष की हो गई हैं और अपने हबी के साथ इस ख़ास दिन को सेलिब्रेट कर रही हैं। इस कड़ी में अभी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमे विराट कोहली अनुष्का को केक खिलाते नजर आ रहे थे।

विराट ने अपनी खूबसूरत पत्नी का जन्मदिन कुछ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया और उनको केक काटकर इस खास दिन की शुरूआत की। विराट और अनुष्का के फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार था कि आज के इस खास मौके पर कोहली अनुष्का को क्या गिफ्ट देंगे और कैसे इस स्पेशल दिन को मनाएंगे।

विरूष्का एक साथ मॉल में नजर आऐ हैं। जी हां बता दें कि अनुष्का ने सोशल साइट पर एक वीडियो अपलाड किया है जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक मॉल में एंट्री करते हुए नजर आ रहे है इस मॉल में फैंस की काफी ज्यादा भीड नजर आ रही है।4 224X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।