शिखर धवन की नई प्रेम कहानी: इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शिखर धवन की नई प्रेम कहानी: इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा

शिखर धवन की लव लाइफ में नया मोड़, इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ तस्वीर साझा कर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की। कैप्शन में लिखा, ‘मेरा दिल’। इससे पहले धवन की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर वायरल हुई थी, जो अब सोफी साबित हुई हैं। धवन की यह नई प्रेम कहानी उनके जीवन का नया अध्याय है।

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर ये पुष्टि कर दी है की वो रिलेशनशिप में हैं। शिखर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोफी शाइन के साथ एक पोस्ट शेयर की और कैप्शन में लिखा, “मेरा दिल”। बता दे, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शिखर धवन की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नज़र आ रहे थे। वो तस्वीर तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा कर रही है की वो लड़की सोफी शाइन ही थी, जो की आयरलैंड की रहने वाली है।

हाल ही में, शिखर धवन से जब एक एंकर ने उनकी गर्लफ्रेंड और उनके नाम के बारे में पूछा था तो शरुआत में उन्होंने इस सवाल का विरोध किया, लेकिन फिर उन्होंने कहा, “मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन कमरे में सबसे खूबसूरत लड़की मेरी गर्लफ्रेंड है”। इसके बाद कैमरा सोफी पर फोकस हो गया था।

ये धवन की लव लाइफ में एक नया चैप्टर है। इससे पहले धवन ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुख़र्जी के साथ शादी के बंधन में थे। दोनों की शादी 2012 में हुई थी लेकिन 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। आयेशा के साथ धवन का एक बेटा भी है जिसका नाम ज़ोरावर है। इसके आलावा उनकी दो सौतेली बेटियाँ भी है जो उनकी एक्स-वाइफ आयशा की बेटियाँ है। 

Shikhar Dhawan with his son

इसी बीच, बुधवार को धवन ने आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा की 14 वर्षीय खिलाड़ी का आत्मविश्वास उसकी उम्र को झुठलाता है और उसका प्रदर्शन देशभर के महत्वकांशी क्रिकेटरों को प्रेरित करेगा। वैभव गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाकर आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था जो की आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक भी है। 

Vaibhav Suryavanshi 45

धवन जो की आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है, ने आयुष म्हात्रे की भी तारीफ की, जिन्होंने इस सीजन में अपनी छाप छोड़ी है। धवन ने कहा, “इन खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते देखना बहुत अच्छा है, कोई 14 साल का है, तो कोई 17 साल का। इन लड़कों को इतनी कम उम्र में सफलता हासिल करते देखना बहुत अच्छा है।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।