शिखर धवन ने 2 बच्चों की माँ और सात साल बड़ी महिला से क्यों की है शादी? जानिए पूरा मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शिखर धवन ने 2 बच्चों की माँ और सात साल बड़ी महिला से क्यों की है शादी? जानिए पूरा मामला

प्यार दुनिया का बहुत ही खूबसूरत एहसास है और सच्चा प्यार हमें किसी से भी हो सकता है।

प्यार दुनिया का बहुत ही खूबसूरत एहसास है और सच्चा प्यार हमें किसी से भी हो सकता है। जब भी हमें किसी भी इंसान से प्यार होता है तो उस समय हमारे लिए उसका रंग रुप, धर्म और स्टेटस कुछ भी मायने नहीं रखता है। जब भी हमें किसी से प्यार होता है तो हमें उसके अलावा फिर कोई भी दिखाई नहीं देता हे।

image 20131016193232

आज हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के सच्चे प्यार के बारे में बताएंगे। शिखर धवन को भी अपनी जिंदगी में सच्चा प्यार हुआ था और इस प्यार के लिए धवन ने अपने से 7 साल बड़ी लड़की से शादी की थी। इतना ही नहीं वह लड़की सिर्फ 7 साल बड़ी ही नहीं दो बच्चों की मां और तालकशुदा भी है। आज हम शिखर धवन की इस खास लव स्टोरी के बारे में आपको बतांएगे।

शिखर धवन ने तलाकशुदा लड़की से की है शादी

45 3

भारतीय टीम के शिखर धवन मौजूदा दौर के दिग्गज खिलाडिय़ों में से एक हैं। शिखर धवन को कोई भी खूबसूरत और कुंवारी लड़की मिल जाती लेकिन ऐसा क्या हुआ था कि उन्होंने तलाकशुदा और दो बच्चों की मां से शादी की।

shikhar shawan family

यह सवाल आप सबके मन में आ रहा होगा कि क्यों शिखर धवन ने इस लड़की से शादी की और अपना हमसफर बनाया। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की फेसबुक के द्वारा मुलाकात हुई थी।

शिखर को आयशा के तलाक से नहीं थी कोई परेशानी

shikhar dhawan and ayesha 3 20180317850

आयशा और शिखर धवन के कॉमन दोस्त हरभजन सिंह थे। हरभजन ही थे जिन्होंने दोनों को मिलवाया था। कुछ समय तक शिखर और आयशा ने फेसबुक के जरिए बात की थी और इसी दौरान शिखर को आयशा से प्यार हो गया था। उस समय शिखर को आयशा के तलाकशुदा होने और दो बच्चों केबारे में बिल्कुल भी नहीं पता था।

2 Shikhar Dhawan Ayesha Mukherji

आयशा ने बाद में शिखर को अपने तलाक और बच्चों के बारे में बताया तो शिखर ने इसके जवाब में आयशा से कहा कि मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद क्या था इन दोनों का प्यार और भी मजबूत हो गया और दोनों ने साल 2012 में शादी की ली।

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं आयशा मुखर्जी

1 3

 

बता दें कि आयशा मुखर्जी बचपन से ही ऑस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी हैं। आयशा की मां बंगाली हैं और पिता ऑस्ट्रेलियन हैं। लेकिन आयशा का जन्म भारत में हुआ था और बचपन उनका ऑस्ट्रेलिया में बिता है। आयशा को खेलों का बहुत शौक है। रिंग बॉक्सिंग, टेनिस और क्रिकेट खेलों में आयशा को बहुत ही रुचि है। लेकिन क्रिकेट खेल आयशा का सबसे पसंदीदा खेल है। क्रिकेट के जूनून की वजह से ही शिखर और उनकी मुलाकात हुई थी।

ayesha mukherjee3 15 11 2017

ऐसा बताया जाता है कि शिखर शादी से पहले बहुत केयरलेस थे लेकिन आयशा से शादी होने के बाद वह एक जिम्मेदार आदमी बन गए। क्रिकेट में भी शिखर के अच्छे प्रदर्शन में आयशा को बहुत बड़ा योगदान है। शिखर ने एक बार बताया था कि मैच के दौरान अगर वह गलत शॉर्ट लगाकर ऑउट हो जाते हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा दर अपनी बीवी से लगता है। इतना वह कोच की डांट से नहीं डरते जितना वह आयशा की डांट से डरते हैं। आयशा ने शिखर धवन का हौसला बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।