सरफराज ने दिलाई पाक को जीत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरफराज ने दिलाई पाक को जीत

NULL

कार्डिफ : सरफराज अहमद की नाबाद 61 रन की बेशकीमती कप्तानी पारी से पाकिस्तान ने रोमांचक उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए श्रीलंका को 31 गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन ट्राफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 49.2 ओवर में 236 रन पर निपटा दिया था लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने अपने सात विकेट 162 रन पर तक गंवा दिए। ऐसे नाजुक हालात में सरफराज ने बीड़ा उठाया और मोहम्मद आमीर के साथ 75 रन की बहुमूल्य अविजित साझेदारी कर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

sarfrazz

                                                                           source

पाकिस्तान ने 44.5 ओवर में सात विकेट पर 237 रन बनाकर जीत हासिल की और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गयी। पाकिस्तान का सेमीफाइनल में ग्रप-ए की नंबर एक टीम इंग्लैंड से मुकाबला होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल गत चैंपियन भारत और बंगलादेश के बीच खेला जाएगा। इस तरह सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों में तीन टीमें एशिया से हैं। सरफराज ने 79 गेंदों पर नाबाद 61 रन में पांच चौके लगाये जबकि आमिर ने 43 गेंदों पर नाबाद 28 रन में एक चौका लगाया। ओपनर फखर जमां ने 36 गेंदों पर 50 रन में आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि अजहर अली ने 50 गेंदों में 34 रन बनाये।

pak 1

                                                                               source

श्रीलंका इस हार और टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए खुद जिम्मेदार रहा जिसके फिल्डरों ने एक नहीं कई आसान कैच टपकाये और हार को गले लगा लिया। श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप ने 60 रन पर तीन विकेट लिए। सरफराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। डिकवेला (73) के शानदार अर्धशतक से श्रीलंका ने 236 रन का स्कोर बनाया लेकिन फिल्डरों की नाकामी से श्रीलंकाई टीम स्कोर का बचाव नहीं कर पाई।

pak 2

                                                                             source

डिकवेला के 86 गेंदों में चार चौकों की मदद से 73 रन के बावजूद श्रीलंका ने एक समय अपने सात विकेट 167 रन तक गंवा दिए थे। लेकिन असेला गुणारत्ने ने 44 गेदों में एक चौके की मदद से 27 रन और सुरंगा लकमल ने 34 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाकर श्रीलंका को 236 रन के लडऩे लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने करो या मरो के इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया जबकि श्रीलंका एक समय 32वें ओवर तक तीन विकेट पर 161 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था। लेकिन फिर उसने 167 रन तक जाते जाते अपने चार विकेट गंवा दिए।

pak 3

                                                                             source

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने 10 ओवर में 40 रन पर तीन विकेट लिए जबकि अन्य तेज गेंदबाज हसन अली ने 10 ओवर में 43 रन पर तीन विकेट लिए। मोहम्मद आमिर ने 53 रन पर दो विकेट और पदार्पण मैच खेल रहे 23 वर्षीय तेज गेंदबाज फहीम अशरफ ने 37 रन पर दो विकेट हासिल किये। डिकवेला छठे बल्लेबाज के रूप में टीम के 162 के स्कोर पर आउट हुए। दानुष्का गुणातिलके ने 13, कुशल मेंडिस  ने 27 और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 54 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। श्रीलंका के स्कोर में 19 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।