Sania Mirza ने अपने 5 दिन के बेटे इज़हान को दिखाया पापा शोएब मलिक का मैच - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Sania Mirza ने अपने 5 दिन के बेटे इज़हान को दिखाया पापा शोएब मलिक का मैच

भारत की स्टार टेनिस प्लेयर Sania Mirza हाल ही में मां बनी हैं और वह सोशल मीडिया पर

भारत की स्टार टेनिस प्लेयर Sania Mirza हाल ही में मां बनी हैं और वह सोशल मीडिया पर वापस आ गई हैं। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बेटे को जन्म दिया है। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा है।

sania mirza 1540869281

फिलहाल , सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर वापस आ गईं हैं और उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया किया है। सानिया ने लिखा है कि इतनी बड़ी संख्या में बधाई देने के लिए सभी का आभारत व्यक्त किया है।

ट्वीट किया Sania Mirza ने

article 201882256202722827000

भारत की सुपरस्टार टेनिस प्लेयर Sania Mirza ने इस बारे में ट्वीट किया है। सानिया ने लिखा है, ”हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं। लव, सानिया, शोएब और इज़हान।”

सानिया मिर्जा ने इस ट्वीट के अलावा एक और ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सानिया ने शनिवार को जो ट्वीट किया है उसमें वह अपने बेटे को दिखा रही हैं कि उनके पिता यानी शोएब मलिक कैसे खेलते हैं।

https://www.instagram.com/p/Bpr-9YWD2qW/?utm_source=ig_embed

सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इस तस्वीर में अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं।

article 2018113069142733267000

इस तस्वीर की खास बात ये है कि सानिया अपने बेटे इजहान को उसके पिता का लाइव मैच दिखा रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शोएब पाकिस्तान टीम के साथ दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं। इसी दौरान सानिया ने तस्वीर ली है।

article 2018113069141733257000

Sania Mirza ने यह तस्वीर शेयर की

Sania Mirza ने तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा है, ”यह पांच दिन पहले इस दुनिया में आया है। मैं बतौर मां और मेरा छोटा इजहान मेरे बेटे की तरह हम बाबा को क्रिकेट खेलते हुए देख रहे हैं। यह वास्तव में बड़ा मैच था और अचीवमेंट भी। यह मेरे लिए एक जीत नहीं एक एहसास है।” बता दें कि सानिया ने मंगलवार को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।