मुंबई ट्वेंटी 20 लीग के एम्बेसडर बने सचिन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई ट्वेंटी 20 लीग के एम्बेसडर बने सचिन

NULL

क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर अपने शहर मुंबई की ट्वेंटी 20 लीग के ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं। मुंबई ट्वेंटी 20 लीग 11 से 21 मार्च तक आयोजित की जायेगी जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। प्रोबेबिलिटी स्पोर्ट्स इंडिया प्रा. लिमि. इस टूर्नामेंट का आयोजन मुंबई क्रिकेट संघ की मंजूरी से और उसके तत्वाधान में कर रहा है। प्रोबेबिलिटी स्पोर्ट्स इंडिया प्रा. लिमि. के सीईओ कादर मकानी ने शुक्रवार को सचिन को एम्बेसडर बनाने की घोषणा की।

मास्टर ब्लास्टर सचिन ने कहा, ‘मुंबई क्रिकेट संघ के साथ जुड़ना मेरे लिए हमेशा खुशी की बात रही है। मुंबई लीग से न केवल क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन होगा बल्कि इससे मुंबई के उभरते क्रिकेटरों को खुद को साबित करने का एक मंच भी मिलेगा।’ लीग में हिस्सा लेने वाली छह टीमें मुंबई नार्थ, मुंबई नार्थ -वेस्ट, मुंबई नार्थ ईस्ट, मुंबई नार्थ -सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल और मुंबई-साउथ होंगी जिसके लिए बोलियां आमंत्रित की गयी हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।