IPL 2025 में इस खास टीम का हिस्सा बनेंगे रोहित शर्मा, मेगा ऑक्शन का हो रहा इंतज़ार
Girl in a jacket

IPL 2025 में इस खास टीम का हिस्सा बनेंगे रोहित शर्मा, मेगा ऑक्शन का हो रहा इंतज़ार

IPL 2025 : आईपीएल के 18वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। पिछला मेगा ऑक्शन IPL 2022 के लिए हुआ था। उम्मीद की जा रही है कि मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ी रिलीज होंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा भी इस बार ऑक्शन में बिकने के लिए आएंगे। हिटमैन की गिनती आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर होती है। अगर वह मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर मेगा ऑक्शन में बिकने के लिए आते हैं, तो शायद ही कोई फ्रेंचाइजी होगी जो उनके ऊपर बोली नहीं लगाना चाहेगी।

HIGHLIGHTS

  • आईपीएल के 18वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है
  • उम्मीद की जा रही है कि मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ी रिलीज होंगे
  • दावा किया गया है कि रोहित शर्मा भी इस बार ऑक्शन में बिकने के लिए आएंगे

380294

लखनऊ सुपर जायंट्स है तैयार

रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस की टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन आगामी ऑक्शन से पहले एमआई उन्हें रिलीज कर सकती है। कई अन्य फ्रेंचाइजी रोहित के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स भी इनमें से एक है। लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने कहा कि अगर रोहित ऑक्शन में आते हैं तो फ्रेंचाइजी उनका स्वागत करने के लिए तैयार है। न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में रोड्स ने कहा, ‘अगर रोहित शर्मा ऑक्शन में आते हैं, तो एलएसजी उनका स्वागत करने के लिए तैयार है। वह इतने महान खिलाड़ी हैं कि हर टीम उन्हें खरीदकर खुश होगी

post image aeb8381



रोहित के लिए बचाए हैं 50 करोड़

हाल में ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि लखनऊ सुपर जायंट्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने भी रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदने के लिए अपनी पर्स मनी में 50-50 करोड़ रूपये बचाए हुए हैं। इसका मतलब साफ है कि इस बार में ऑक्शन में रोमांच की सारी हदें पार होंगी। आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना मेंटर नियुक्त किया है। आईपीएल 2023 में एलएसजी बिना मेंटर के खेली थी और अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। जहीर के टीम का हिस्सा बनने से रोड्स काफी खुश हैं और उन्हें लगता है कि भारतीय लीजेंड एलएसजी को पहली बार फाइनल में पहुंचने में मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।