Rohit Sharma Retirement Updates : क्या टी20 के बाद वनडे और टेस्ट को भी रोहित कहेंगा अलविदा ?
Girl in a jacket

Rohit Sharma Retirement Updates : क्या टी20 के बाद वनडे और टेस्ट को भी रोहित कहेंगा अलविदा ?

Rohit Sharma Retirement Updates : क्या रोहित शर्मा लेने वाले वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, क्या 2027 के वर्ल्ड कप में नहीं दिखेगा हिटमैन का जादू। 29 जून 2024 की ऐतिहासिक तारीख के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से अलविदा कह दिया। लेकिन हाल में कुछ ऐसी ख़बरें सामने आई है जिसे सुनकर हिटमैन के फैंस का दिल शायद टूट सकता है।

HIGHLIGHTS

  • 29 जून 2024 की ऐतिहासिक तारीख के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने लिया संन्यास
  • अमित मिश्रा का मानना है कि रोहित शर्मा 2027 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पायेंगे
  • रोहित शर्मा 2027 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पायेंगे

ROHIT SHARMA DSRFSD

हाल ही में रोहित शर्मा USA गाये थे जहां उनसे मीडिया कर्मियों ने पुछा उनके फ्यूचर को लेकर अपडेट माँगा है जिसपर रोहित शर्मा ने कहा था कि मैंने कुछ दिन पहले ही टी20 वर्ल्ड कप जीता था और उस फॉर्मेट से संन्यास ले चुका हूँ लेकिन बाकी दोनों फॉर्मेट में खेलूँगा। इस समय मैं छुट्ठियां मना रहा हूँ और बाकी दोनों फॉर्मेट में खेलूँगा।
शायद आप इसे सुनकर काफी खुश हो गाये होंगे कि रोहित शर्मा ने ऐसा अपडेट दिया है लेकिन आपको बता दें कि रोहित शर्मा के एक बहुत ही करीबी दोस्त अमित मिश्रा का मानना है कि रोहित शर्मा 2027 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पायेंगे। उनके अन्दर 2-3 साल की क्रिकेट अभी बाकी है। वह 2026 से पहले अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। हाँ वह आईपीएल में जरूर दिखेंगे। इसे सुनकर जरूर आप लोगों को जरूर झटका लगा होगा।



383866
आपको बता दें कि रोहित शर्मा इस समय दुनिया की क्रिकेट के टॉप बल्लेबाजों में शुमार हैं। इस समय उनका स्वैग देखते ही बनता है। वो जहां भी जाते हैं फैंस उन्हें देखने के व्याकुल रहते हैं। हरभजन सिंह, इरफ़ान पठान, और दुनिया के कई क्रिकेटर्स रोहित शर्मा के व्यक्तित्व की तारीफ़ करते पाए जाते हैं। इसी कड़ी में अमित मिश्रा ने भी रोहित शर्मा के व्यक्तितव को एक दम शानदार बताया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा आज भी उसी तरह के इंसान हैं जैसे वह अपने डेब्यू वाले दिन आये थे। रोहित शर्मा की अगर कप्तानी की बात करें तो साल 2022 एशिया कप, टी20 वर्ल्ड कप, 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन शानदार था लेकिन भारत खिताब जीतने से हर बार वंचित रह जाता था। लेकिन इस बीच रोहित ने 2023 एशिया कप का खिताब भारत को जीताया और 2024 टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

2023 ASIA CUP
2024 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे जबकि ओवरआल वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनके जैसी सक्श्शियत का भारत का कप्तान होना अपने आप में ही एक गर्व की बात है। अब रोहित शर्मा क्या वनडे वर्ल्ड कप खेल पायेंगे या नहीं यह तो वक़्त ही बताएगा लेकिन हम सब जानते हैं कि रोहित की लाइफ का सबसे बड़ा सपना वनडे वर्ल्ड कप जीतना है जो वो अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं ऐसे में रोहित जरूर संन्यास से पहले इस खिताब को भी अपनी झोली में डालना चाहेंगे। अब आप हमे बताइए कि क्या रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या फिर नहीं हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 17 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।