छक्के जड़ने के मामलें में रोहित ने तोड़ा सिक्सर किंग का बड़ा रिकॉर्ड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छक्के जड़ने के मामलें में रोहित ने तोड़ा सिक्सर किंग का बड़ा रिकॉर्ड

NULL

विराट कोहली की जगह टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा आखिरकार फॉर्म में लौट आए। पिछली कई पारियों में फिफ्टी भी नहीं बना सके रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में दिखाई दिए।

rohit 12

 

हालांकि हाफ सेंचुरी से पहले वह बहुत आक्रामक नहीं दिखाई दिए। लेकिन एक बार उन्होंने अपनी जैसे ही हाफ सेंचुरी पूरी की। वह बांग्लादेश की टीम पर बरस ही पड़े। उन्होंने 61 बॉल में 89 रन ठोक दिए। इसमें उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए।

rohit 3

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वैसे वर्ल्ड क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा आठवें स्थान पर हैं।

rohit 2

रोहित ने अबू हैदर द्वारा किए पारी के 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जमाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 74 छक्के जड़े हैं।

yuvy 1

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सुरेश रैना काबिज हैं। रैना ने बांग्लादेश के खिलाफ 30 गेंदों में 5 चौको और दो छक्को की मदद से 47 रन की पारी खेली। इन दो छक्को की मदद से रैना के टी20 इंटरनेशनल में 54 छक्के हो गए हैं।

raina 2

बहरहाल, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम संयुक्त रूप से दर्ज हैं। दोनों ने 109-109 छक्के जड़े हैं।

chris gayle

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (91), चौथे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन (83), पांचवें स्थान पर डेविड वॉर्नर (79) काबिज हैं।

 

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।