पाकिस्तान से जीत के साथ रोहित और धवन ने बनाये कई बड़े रिकॉर्ड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तान से जीत के साथ रोहित और धवन ने बनाये कई बड़े रिकॉर्ड

रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलायी है। इन दोनों

रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलायी है। इन दोनों की जोड़ी वर्ल्ड क्रिकेट में धमाल मचा रहा है। धवन और रोहित के बीच कई बार शतकीय साझेदारी हुई है। इसी क्रम में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी विस्फोटक प्रदर्शन किया।एशिया कप 2018 के तीसरे सुपर फोर मैच में धवन और रोहित ने एक और शतकीय साझेदारी बनायी।

rohit-dhawan

हालांकि धवन और रोहित ने इस मैच में दोहरी शतकीय साझेदारी निभाई। इसकी बदौलत उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 111 और शिखर धवन ने 114 रन की पारी खेली। यह सिर्फ दूसरा मौका है जब भारत के दोनों ओपनरों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक बनाए। इससे पहले 2002 के चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ने ऐसा किया था।

viru-sou

वैसे यह ओवरऑल सातवां मौका है, जब भारत की ओर से दोनों ओपनरों ने शतक जमाए। वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। धवन और रोहित इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह पहला मौका है जब भारत के ओपनरों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए इतनी लंबी साझेदारी की।

dhawan-rohit

इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था। दिल्ली के इन दोनों बल्लेबाजों ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 201 रन की नाबाद साझेदारी की थी।

Gambhir_Sehwag

रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 210 रन की साझेदारी की। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी है। रोहित और धवन ने सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की 159 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा। सौरव-सचिन ने 1998 में ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ यह साझेदारी की थी।

SACHIN-SOURAV

भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया। उसने ऐसा पहली बार किया। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी जीत का 8 विकेट से थी।

India-vs-Pak-aisa-Cup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।