ऋषभ बने टिम पेन के बच्चों के 'बेबी सिटर' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ऋषभ बने टिम पेन के बच्चों के ‘बेबी सिटर’

पंत पेन को बच्चों को संभाले नजर आ रहे हैं। पेन की पत्नी बोनी पेन ने यह तस्वीर

नई दिल्ली : टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान हुई मजाकिया नोक-झोंक के बाद अब दोस्ती बढ़ा रहे हैं। ऐसा एक तस्वीर को देखने के बाद कहा जा सकता है जिसमें पंत पेन को बच्चों को संभाले नजर आ रहे हैं। पेन की पत्नी बोनी पेन ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें पंत को उन्होंने ‘बेस्ट बेबी सिटर’ बताया है।

क्या कहा था पेन ने टिम पेन ने वनडे टीम में पंत के स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी को शामिल किए जाने पर ‘चिढ़ाने’ का फैसला किया। पेन ने कहा था, ‘एक बात बताऊं। वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं। इस लड़के (ऋषभ पंत) को हैरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारा (पंत) ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे बढ़ जाएगा।

हॉबर्ट खूबसूरत शहर है। इसे एक वाटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि क्या तुम बेबी सिटर (बच्चों का ख्याल रखने वाला) बनोगे। मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखना।

टिम पेन ने ऋषभ पंत को बेबी सिटर बनने का दिया मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।