ICC की पहली तटस्थ महिला अंपायर होंगी रेडफर्न
Girl in a jacket

ICC की पहली तटस्थ महिला अंपायर होंगी रेडफर्न

इंग्लैंड की सू रेडफर्न आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC द्वारा नियुक्त पहली महिला तटस्थ अंपायर होंगी।

HIGHLIGHTS

  • द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए ICC की पहली तटस्थ महिला अंपायर होंगी रेडफर्न
  • रेडफर्न ने 1995 से 1999 के बीच इंग्लैंड के लिए छह टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले हैं
  • ICC के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान इसे बड़ा विकास मानते हैं 461

सभी ICC महिला चैम्पियनशिप श्रृंखला और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये आईसीसी के एक तटस्थ अंपायर नियुक्त करने के फैसले के बाद रेडफर्न की नियुक्ति की गयी है। इससे महिलाओं के विकास के साथ मैच के संचालन में कुछ तटस्थता सुनिश्चित की जा सकेगी। ICC महिला चैम्पियनशिप के दौरान सात तटस्थ महिला अंपायर होंगी जिनका मैच के दिन का भुगतान ICC के एलीट पैनल अंपायरों के समान ही होगा। ICC के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान इसे बड़ा विकास मानते हैं क्योंकि इससे महिला अंपायरों के लिये अधिक मौके उपलब्ध होंगे। रेडफर्न ने अपनी नियुक्ति पर कहा, यह महिला क्रिकेट और महिला क्रिकेट अधिकारियों दोनों के लिए निर्णायक क्षण है। मैं ICC और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी और ऐसी ही और नियुक्तियों की उम्मीद करती हूं।

रेडफर्न ने 1995 से 1999 के बीच इंग्लैंड के लिए छह टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले हैं। इसमें भारत में 1997 विश्व कप के चार मैच शामिल थे। वह 2016 से अंपायरों के ICC डेवलपमेंट पैनल में हैं। वह ICC के दो महिला क्रिकेट विश्व कप (2017,2022) और तीन ICC महिला टी20 विश्व कप (2018, 2022, 2024) में अंपायरिंग कर चुकी हैं।
ICC ने कहा कि वह ICC महिला चैम्पियनशिप श्रृंखला में तटस्थ अंपायरों की भूमिका के लिए महिला अधिकारियों को प्राथमिकता देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।