प्रियंका चोपड़ा विराट या धोनी नहीं बल्कि इस क्रिकेटर के साथ जाना चाहती है डेट पर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा विराट या धोनी नहीं बल्कि इस क्रिकेटर के साथ जाना चाहती है डेट पर

NULL

इस वक्त शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर फिदा न हो। खैर अब तो विराट की शादी हो गई है लेकिन यहीं करीब एक-दो साल पहले तो भारत की हर लड़की विराट कोहली पर फिदा थी। और उनके साथ शादी करना चाहती थी।

2 551

लेकिन अब इसमें भारत ही नहीं बल्कि विदेश की लड़कियां भी विराट पर फिदा हो रही हैं। जैसा कि आप और हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच हमेशा से ही एक अनोखा रिश्ता है। यहां यूं कह लीजिए की दोनों ही एक पेड़ की शाखाएं हैं।

3 344

बहुत से क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्रियां एक दूसरे के जीवनसाथी बन चुके हैं। और इसका सबसे तरो ताजा उदाहरण है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। यदि हम बॉलीवुड और क्रिकेट के अनोखे रिश्ते की बात करें तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने सबसे पंसदीदा भारतीय क्रिकेटर का नाम बताया है।

2 552

जी हाँ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में जब प्रियंका चोपड़ा से यह पूछा गया कि अगर उन्हें भारत के किसी भी क्रिकेटर के साथ डेट पर जाने का मौका मिलता है तो वह क्रिकेटर कौन होगा?

4 284

इस प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रियंका ने कहा कि ”यदि उन्हें मौका मिलता है तो वह निश्चय ही क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर के साथ डेट पर जाना चाहेंगी”।3 345

जी हाँ सचिन तेंदुलकर ही वह क्रिकेटर हैं जिनके साथ प्रियंका चोपड़ा डेट पर जाना चाहती हैं। सचिन के साथ डेट पर जाने की वजह के बारे में जब प्रियंका से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ”सचिन ने अपने जीवन में बहुत ही ज़्यादा नाम कमाया है और ऐसी व्यक्ति के साथ कुछ समय बिताना और उनसे कुछ सीखना वाकिये दिलचस्प होगा।”

2 553इसके अलावा भी जब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से क्रिकेट के सबसे स्टाइलिश खिलाडिय़ों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज-कल के क्रिकेटरो में हर कोई बहुत स्टाइलिश है।

2 554

इस सवाल का उत्तर आगे देते हुए प्रियंका ने आगे कहा कि विराट कोहली,युवराज सिंह,केविन पीटरसन जैसे खिलाड़ी उनके हिसाब से काफी ज्यादा स्टाइलिश हैैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बहुत समय से हॉलीवुड फिल्मों पर ही ज्यादा ध्यान दे रहीं थीं।

3 346

और साथ ही वह अमेरिका में “Quantico” नामक टीवी शो में काम कर रही हैं । वहीं यदि बॉलीवुड की जाए तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द बॉलीवुड में एक बार फिर से वापसी करने जा रही हैं। जी हां अगले साल प्रियंका भारत नामक फिल्म में सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। जिसको लेकर दर्शको में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।2 555

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।