Mumbai Indians की सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल, Rohit Sharma के फैंस का फूटा गुस्सा - Mumbai Indians' Social Media Post Went Viral, Rohit Sharma's Fans Got Angry
Girl in a jacket

Mumbai Indians की सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल, Rohit Sharma के फैंस का फूटा गुस्सा

Mumbai Indians ने पिछले महीने Rohit Sharma की बादशाहत खत्म करते हुए हार्दिक पंड्या को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान घोषित किया था। हाल के महीनों में, मुंबई इंडियंस आईपीएल को लेकर कई सोशल मीडिया बहसों के केंद्र में रही है। फ्रैंचाइज़ी तब चर्चा में आई जब उन्होंने दो साल की अनुपस्थिति के बाद हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी की घोषणा की, जिन्हें 2021 सीज़न के बाद टीम द्वारा रिलीज़ किया गया था।

HIGHLIGHTS

  • Mumbai Indians ने हार्दिक पंड्या को सौंपी टीम की कमान 
  • Rohit Sharma की कप्तानी में 5 बार किया Mumbai Indians ने ट्रॉफी पर कब्ज़ा
  • Rohit Sharma की टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान वापसी

पंड्या ने नई फ्रेंचाइजी के साथ अपने पहले सीज़न में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए खिताबी जीत हासिल की। हालाँकि, मुंबई इंडियंस ने न केवल पंड्या को वापस लाने का फैसला किया बल्कि फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी। जिससे रोहित शर्मा का बेहद सफल कार्यकाल समाप्त हो गया। कप्तानी में इस बदलाव ने Mumbai Indians के प्रशंसक को भड़काने का काम किया। लोगों ने रोहित शर्मा को मुंबई इंडियस छोड़ने की भी मांग कर दी। लेकिन रोहित शर्मा अभी भी मुंबई इंडियंस के साथ बने हुए हैं इसके बावजूद टीम के प्रशंसकों का एक बड़ा हिस्सा इस फैसले से असंतुष्ट दिखाई दिया, जैसा कि इस बात से पता चलता है। 15rohit
अब एक बार फिर यह फ्रेंचाइज़ी सुर्ख़ियों में आ गई है दरअसल फ्रैंचाइज़ी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाला। Mumbai Indians ने शुक्रवार को घोषित इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम का एक ग्राफिक साझा किया। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है लेकिन Mumbai Indians ने केएल राहुल को ग्राफ़िक में सबसे आगे रखा है, जिसमें मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं। इस फोटो में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति के कारण प्रशंसकों ने इस पोस्ट की खूब आलोचना हुई। आईपीएल में कप्तानी से हटाए जाने के बावजूद, रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में भारतीय टी20 टीम के लिए नेतृत्व की भूमिका में लौट आए। रोहित ने 14 महीने से अधिक के अंतराल के बाद T20 क्रिकेट में वापसी की। उनके साथ विराट कोहली भी टीम में लौट आए हैं अब इनकी नज़रें यूएसए और वेस्ट इंडीज में होने वाली 2024 टी20 विश्व कप पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।